26.2 C
Dehradun
Wednesday, August 26, 2026


spot_img

जनगणना केवल सरकार का काम नहीं, हर नागरिक की जिम्मेदारीः प्रधानमंत्री

नई दिल्ली। आकाशवाणी पर ‘मन की बात’ कार्यक्रम में देश को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हर भारतीय को इस दुनिया के सबसे बड़े जनगणना अभियान के बारे में जानकारी होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि जनगणना 2027 डिजिटल तरीके से होगी, जिसमें गणनाकर्मी मोबाइल ऐप के जरिए जानकारी दर्ज करेंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि नागरिकों का डेटा पूरी तरह सुरक्षित और गोपनीय रहेगा और लोगों से इसमें सक्रिय भागीदारी की अपील की।
प्रधानमंत्री ने देश के परमाणु वैज्ञानिकों की सराहना करते हुए कहा कि कलपक्कम में फास्ट ब्रीडर रिएक्टर का चालू होना भारत की परमाणु ऊर्जा यात्रा में ऐतिहासिक उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि यह रिएक्टर पूरी तरह स्वदेशी तकनीक से बना है और ऊर्जा उत्पादन के साथ भविष्य के लिए नया ईंधन भी तैयार करेगा।
श्री मोदी ने पवन ऊर्जा के बढ़ते महत्व का भी जिक्र किया और कहा कि इस क्षेत्र में देश ने हाल ही में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। पूर्वोत्तर क्षेत्र के विकास की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि बोझ माना जाने वाला बांस, अब रोजगार, व्यापार और नवाचार का माध्यम बन रहा है।
प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि भारत के दो चीज़ ब्रांड्स को ब्राजील में आयोजित एक अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिष्ठित पुरस्कार मिले हैं, जो देश के डेयरी क्षेत्र में बदलाव और वैश्विक पहचान को प्रदर्शित करता है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि मई महीने की शुरुआत बुद्ध पूर्णिमा जैसे पावन पर्व से हो रही है और इस अवसर पर उन्होंने देशवासियों को शुभकामनाएं भी दीं। उन्होंने कहा कि भगवान बुद्ध की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक हैं।
प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर को श्रद्धांजलि भी अर्पित की और बताया कि अगले महीने 9 तारीख को गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती मनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि टैगोर बहुआयामी व्यक्तित्व थे, जिन्होंने कई प्रतिष्ठित संस्थानों की स्थापना में महत्वपूर्ण योगदान दिया। श्री मोदी ने कहा कि मई का महीना 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की भी याद दिलाता है और उन्होंने देशभक्ति की भावना जगाने वाले सभी वीर स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया।

 

spot_img

Related Articles

Latest Articles

‘बाला गौरिया’ फिल्म उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति को देश-दुनिया तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखंड की लोक संस्कृति एवं लोक आख्यानों पर आधारित बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बाला गौरिया’ के टीजर...

भारत-अमेरिका ने हिंद महासागर क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर किया विचार-विमर्श

0
नई दिल्ली।  विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने अमरीका की उप विदेश सचिव एलिसन हूकर के साथ भारत-अमेरिका इंडियन ओशन स्ट्रैटेजिक वेंचर पहल को आगे...

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने पेइचिंग...

0
नई दिल्ली। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने आज बीजिंग में चीन के विदेश मंत्री वांग यी के साथ विशेष प्रतिनिधि स्तर की वार्ता...

यूपीआई के दस वर्ष पूरे, 11 देशों में बना डिजिटल भुगतान का प्रमुख माध्यम

0
नई दिल्ली।  देश और विदेश में डिजिटल भुगतान की तस्वीर बदलने वाले यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस यानी यूपीआई ने आज अपनी सफलता के दस वर्ष...

वन डिस्ट्रिक्ट वन फेस्टिवल एवं निर्यात संवर्धन को लेकर मुख्य सचिव ने जिलाधिकारियों के...

0
देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने मंगलवार को सचिवालय में वन डिस्ट्रिक्ट वन फेस्टिवल तथा उत्तराखण्ड के स्थानीय उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देने...