19.8 C
Dehradun
Thursday, May 7, 2026


spot_img

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने विद्यालय प्रबंधन समिति के लिए जारी किए दिशानिर्देश

नई दिल्ली। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने  नई दिल्ली में विद्यालय प्रबंधन समिति के लिए दिशानिर्देश जारी किए। इस अवसर पर श्री प्रधान ने कहा कि ये समितियां विद्यार्थियों, शिक्षकों और समाज के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी का काम करेंगी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020, समग्र शिक्षा अभियान और शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 में विकेंद्रीकृत शासन के एक महत्वपूर्ण तत्व के रूप में एसएमसी के गठन पर विशेष बल दिया गया है। श्री प्रधान ने कहा कि जमीनी स्तर पर स्कूली शिक्षा को मजबूत करने में एसएमसी की अहम भूमिका है।

श्री प्रधान ने बताया कि ये समितियां स्थानीय जरूरतों के अनुरूप विभिन्न पद्धतियों को लागू करने में मदद करेंगी, जिनमें मार्गदर्शन कार्यक्रम, वृक्षारोपण अभियान, पोषण में सुधार और स्कूलों में बुनियादी ढांचे का विकास शामिल है। उन्होंने बताया कि एसएमसी पर एक व्यापक पुस्तिका 22 भाषाओं में तैयार की गई है ताकि इसे पूरे देश में व्यापक रूप से उपलब्ध कराया जा सके।

इस अवसर पर दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने कहा कि नए दिशानिर्देशों से विद्यालय प्रबंधन समितियां-एसएमसी महज निगरानी करने वाली संस्थाओं से ऊपर उठकर एक वास्तविक विद्यालय समुदाय संचालन संस्था बन जाएंगी। श्री सूद ने कहा कि एसएमसी अब बच्चों के सर्वांगीण विकास, शैक्षणिक गुणवत्ता, विद्यार्थी कल्याण, डिजिटल प्रशासन और पारदर्शिता में सक्रिय भूमिका निभाएंगी।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

आरबीआई ने जारी किया विदेशी मुद्रा प्रबंधन विनियम 2026

0
नई दिल्ली। भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) ने विदेशी मुद्रा प्रबंधन (अधिकृत व्यक्ति) विनियम, 2026 जारी किए हैं। इन नए विनियमों का उद्देश्य अधिकृत व्यक्तियों...

पीएम मोदी और वियतनाम के राष्‍ट्रपति तो लाम के बीच वार्ता, कई समझौता ज्ञापनों...

0
नई दिल्ली: भारत और वियतनाम ने डिजिटल प्रौद्योगिकी, दुर्लभ मृदा तत्व, चिकित्सा उत्पाद विनियमन, सार्वजनिक क्षेत्र लेखापरीक्षा, डिजिटल भुगतान प्रणाली और संस्कृति और पर्यटन...

जनगणना 2027 के सफल संचालन के लिए शासन ने जारी किए दिशा-निर्देश

0
देहरादून। उत्तराखण्ड शासन द्वारा आगामी जनगणना 2027 के सुचारु एवं सफल संचालन हेतु विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। सचिव जनगणना दीपक कुमार द्वारा...

एमडीडीए का बड़ा एक्शन, ऋषिकेश-कुंआवाला में अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोजर

0
देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध निर्माणों और अनधिकृत प्लॉटिंग के खिलाफ बड़ा अभियान चलाते हुए देहरादून और ऋषिकेश क्षेत्र में व्यापक कार्रवाई...

सर्बिया दौरे पर उत्तराखण्ड का प्रतिनिधिमंडल, नोवी साद प्रांत की विधानसभा का किया भ्रमण

0
देहरादून। भारत निर्वाचन आयोग की पहल पर विभिन्न राज्यों द्वारा लोकतांत्रिक देशों के निर्वाचन प्रक्रिया के शोध-अध्ययन हेतु मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखंड डॉ. बी.बी.आर.सी....