नई दिल्ली। ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर आज राष्ट्र ने सशस्त्र बलों के साहस, प्रतिबद्धता और सर्वोच्च बलिदान को नमन किया।
पिछले वर्ष इसी दिन, भारत ने ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया था। सुरक्षा बलों ने ऑपरेशन सिंदूर के अंतर्गत पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में नौ आतंकी ठिकानों पर हवाई हमले कर 100 आतंकियों को मार गिराया था। यह पिछले वर्ष 22 अप्रैल को पाकिस्तान प्रायोजित पहलगाम आतंकवादी हमले का भारत का मुंहतोड़ जवाब था।
इस अवसर पर राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने ऑपरेशन सिंदूर को आतंकवाद और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरों के खिलाफ देश के अडिग रुख की एक ऐतिहासिक अभिव्यक्ति बताया।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह और सूचना तथा प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भी ऑपरेशन सिंदूर की वर्षगांठ पर भारतीय सशस्त्र बलों के शौर्य और बलिदान को नमन किया।
















