29.4 C
Dehradun
Monday, August 17, 2026


spot_img

भारतीय तटरक्षक बल ने नवीनतम पोत आईसीजीएस अचल को सेवा में शामिल किया

नई दिल्ली। भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजीएस) ने आज गोवा शिपयार्ड लिमिटेड में नई पीढ़ी के अदम्या श्रेणी के फास्ट पेट्रोल वेसल श्रृंखला के नवीनतम पोत आईसीजीएस अचल को सेवा में शामिल किया। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि यह पोत राष्ट्रीय समुद्री हितों की रक्षा सुनिश्चित करने के प्रति भारतीय तटरक्षक बल की अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक है। मंत्रालय ने कहा कि यह पोत तटीय और अपतटीय निगरानी, ​​अवरोधन गतिविधि, खोज और बचाव, तस्करी रोधी अभियान और समुद्री प्रदूषण से निपटने के अभियान में सहयोग करेगा।

रक्षा मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव और महानिदेशक (अधिग्रहण), ए. अंबरासु ने औपचारिक रूप से पोत को सेवा में शामिल किया। मंत्रालय ने बताया कि गोवा शिपयार्ड लिमिटेड द्वारा स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित यह पोत भारत की पोत निर्माण क्षमताओं में उल्‍लेखनीय उपलब्‍धि है। 50 प्रतिशत से अधिक स्वदेशी घटकों से सुसज्जित यह जहाज रक्षा निर्माण क्षेत्र में देश की बढ़ती आत्मनिर्भरता को दर्शाता है। यह भारत सरकार की ‘आत्मनिर्भर भारत’ और ‘मेक इन इंडिया’ गतिविधियों के अनुरूप स्वदेशी रक्षा उत्पादन को बढ़ावा देने की दिशा में एक अहम कदम है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने मधुमेह की रोकथाम को राष्ट्रीय प्राथमिकता...

0
नई दिल्ली। विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने मधुमेह की रोकथाम को राष्ट्रीय प्राथमिकता बनाने का आह्वान किया है। उन्होंने इस बात...

पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने तिमारपुर से 25 नई अटल कैंटीनों का उद्घाटन...

0
नई दिल्ली। पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर आज तिमारपुर से 25 नई अटल कैंटीनों का...

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने विद्यार्थियों से ‘राष्ट्र प्रथम’ का सिद्धांत अपनाने का आह्वान...

0
नई दिल्ली। उप-राष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने विद्यार्थियों से ‘राष्ट्र प्रथम’ के सिद्धांत को अपनाने का आह्वान किया है। उन्‍होंने विद्यार्थियों से कहा है...

गृह मंत्री अमित शाह ने राजस्थान के अलवर में 6,400 करोड़ रुपये से अधिक...

0
अलवर/नई दिल्ली। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि वर्ष 2047 तक भारत को पूर्ण विकसित राष्ट्र बनाने के लिए युवाओं, गरीबों, महिलाओं...

हवलदार पंकज की तलाश के लिए मुख्यमंत्री ने दिए प्रभावी निर्देश, परिजनों की सोशल...

0
देहरादून। चमोली की नीति घाटी में भारी बारिश के चलते उफान पर आए तमक नाले में लापता हुए ठत्व् के हवलदार पंकज की तलाश...