29.4 C
Dehradun
Monday, August 17, 2026


spot_img

पश्चिम बंगाल: शुभेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, राज्य में पहली बार भाजपा सरकार का गठन

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी विधायक दल के नेता शुभेंदु अधिकारी ने आज मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इसके साथ ही राज्य में पहली बार भाजपा सरकार का गठन हुआ। राज्यपाल आर.एन. रवि ने कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित भव्य समारोह में श्री अधिकारी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। राज्यपाल ने मुख्यमंत्री के साथ पांच मंत्रिमंडल मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इनमें दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल, अशोक कीर्तनिया, निसीथ प्रमाणिक और क्षुदिराम टुडू शामिल हैं।

पश्चिम बंगाल विधानसभा के नवनिर्वाचित विधायक 13 मई को विधानसभा में शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और पार्टी के अन्य नेता उपस्थित रहे। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने 207 सीट जीतीं, जबकि राज्‍य में 15 वर्षों तक शासन करने वाली तृणमूल कांग्रेस सिर्फ 80 सीटें हासिल कर सकी।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने मधुमेह की रोकथाम को राष्ट्रीय प्राथमिकता...

0
नई दिल्ली। विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने मधुमेह की रोकथाम को राष्ट्रीय प्राथमिकता बनाने का आह्वान किया है। उन्होंने इस बात...

पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने तिमारपुर से 25 नई अटल कैंटीनों का उद्घाटन...

0
नई दिल्ली। पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर आज तिमारपुर से 25 नई अटल कैंटीनों का...

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने विद्यार्थियों से ‘राष्ट्र प्रथम’ का सिद्धांत अपनाने का आह्वान...

0
नई दिल्ली। उप-राष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने विद्यार्थियों से ‘राष्ट्र प्रथम’ के सिद्धांत को अपनाने का आह्वान किया है। उन्‍होंने विद्यार्थियों से कहा है...

गृह मंत्री अमित शाह ने राजस्थान के अलवर में 6,400 करोड़ रुपये से अधिक...

0
अलवर/नई दिल्ली। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि वर्ष 2047 तक भारत को पूर्ण विकसित राष्ट्र बनाने के लिए युवाओं, गरीबों, महिलाओं...

हवलदार पंकज की तलाश के लिए मुख्यमंत्री ने दिए प्रभावी निर्देश, परिजनों की सोशल...

0
देहरादून। चमोली की नीति घाटी में भारी बारिश के चलते उफान पर आए तमक नाले में लापता हुए ठत्व् के हवलदार पंकज की तलाश...