24.3 C
Dehradun
Wednesday, July 8, 2026


spot_img

10 दिन की सीबीआई हिरासत में भेजे गए नीट पेपरलीक मामले के मुख्य आरोपी पी.वी. कुलकर्णी और मनीषा वाघमारे

नई दिल्ली। दिल्ली की अदालत ने  नीट पेपरलीक मामले के मुख्य आरोपी पी.वी. कुलकर्णी और एक अन्य आरोपी मनीषा वाघमारे को 10 दिन की सीबीआई हिरासत में भेज दिया है। विशेष सीबीआई न्यायाधीश अजय गुप्ता ने जांच एजेंसी द्वारा प्रस्तुत दलीलों के बाद कुलकर्णी और वाघमारे को सीबीआई हिरासत में भेजा। एजेंसी ने कहा कि जांच के लिए दोनों को राष्ट्रीय राजधानी से बाहर ले जाना आवश्यक है और इस बड़े षड्यंत्र की जांच करनी होगी।

विशेष लोक अभियोजक नीतू गुप्ता सीबीआई की ओर से पेश हुईं और दोनों आरोपियों से पूछताछ के लिए 14 दिनों की रिमांड की मांग की। कार्यवाही के दौरान सीबीआई ने कहा कि कुलकर्णी विषय विशेषज्ञ थे और 2026 के नीट स्नातक प्रश्न पत्र को तैयार करने में शामिल थे।

सीबीआई ने कहा कि सह-आरोपी धनंजय लोखंडे ने मनीषा वाघमारे से लीक सामग्री एकत्र की थी। एजेंसी और आरोपियों के वकील द्वारा प्रस्तुत विस्तृत दलीलों पर विचार करते हुए अदालत ने दोनों को 10 दिनों के लिए सीबीआई हिरासत में भेज दिया।

सीबीआई के अनुसार, कुलकर्णी राष्‍ट्रीय परीक्षण एजेंसी की ओर से परीक्षा प्रक्रिया में शामिल रसायन विज्ञान के लेक्चरर थे और प्रश्न पत्रों तक उनकी पहुंच थी।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

इथेनॉल मिश्रण वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित, इससे देश को आर्थिक और पर्यावरणीय क्षेत्र में...

0
नई दिल्ली।  सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि इथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित पहल है, जिससे देश...

सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय विमुक्त और घुमंतू जनजातियों के लिए शुरू कर रहा...

0
नई दिल्ली। सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय विमुक्त, घुमंतू और अर्ध-घुमंतू जनजातियों के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्यमिता और आजीविका के अवसर बढ़ाने के लिए...

वैश्विक विकास को गति देने में भारतीय अर्थव्यवस्था की भूमिका महत्वपूर्ण: प्रधानमंत्री मोदी

0
नई दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि वैश्विक विकास को गति देने में भारतीय अर्थव्यवस्था महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इंडोनेशिया के...

उत्तराखंड की आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास आवश्यकताओं के प्रति केंद्र सरकार प्रतिबद्ध

0
देहरादून। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को उत्तराखंड में प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित क्षेत्रों के पुनर्वास, पुनर्निर्माण तथा...

वात्सल्य योजना के तहत 4 करोड़ 39 लाख खातों में ट्रांसफर

0
देहरादून। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत लाभार्थियों को 4 करोड़ 39 लाख रुपए से ज्यादा...