21.1 C
Dehradun
Sunday, September 20, 2026


spot_img

भारत में सेमीकंडक्‍टर विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए टाटा इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स और डच कंपनी एएसएमएल के बीच समझौता

नई दिल्ली। टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स और नीदरलैंड्स की सेमीकंडक्टर उपकरण निर्माता कंपनी एएसएमएल ने भारत में चिप निर्माण को बढ़ावा देने के लिए साझेदारी की है। इस समझौते की घोषणा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीदरलैंड्स यात्रा के दौरान की गई।

एएसएमएल उन्नत और छोटे आकार के सेमीकंडक्टर बनाने में इस्तेमाल होने वाले विशेष लिथोग्राफी उपकरणों के क्षेत्र में अग्रणी कंपनी मानी जाती है। संयुक्त बयान में कहा गया है कि इस साझेदारी के तहत एएसएमएल, गुजरात के धोलेरा में टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स की आगामी 300 मिलीमीटर सेमीकंडक्टर फैब परियोजना की स्थापना और संचालन में सहयोग करेगी।

बयान में कहा गया है कि यह सहयोग सेमीकंडक्टर जैसी महत्वपूर्ण तकनीकों के क्षेत्र में भारत और नीदरलैंड्स के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करेगा। एएसएमएल के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी क्रिस्टोफ फुके ने कहा कि भारत का तेजी से बढ़ता सेमीकंडक्टर क्षेत्र कई नए अवसर प्रदान करता है और कंपनी क्षेत्र में दीर्घकालिक साझेदारी के लिए प्रतिबद्ध है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...

0
नई दिल्ली।  भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...

नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...

0
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...

भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...

0
नई दिल्ली।  विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...

लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

0
देहरादून:  रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...

मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...