30.3 C
Dehradun
Thursday, May 21, 2026


spot_img

हेमकुंड साहिब यात्रा का ऋषिकेश से हुआ शुभारंभ

ऋषिकेश। हेमकुंड साहिब यात्रा का शुभारंभ ऋषिकेश में लक्ष्मण झूला मार्ग स्थित गुरूद्वारा परिसर से हुआ। दिल्ली के उपराज्यपाल सरदार तरनजीत सिंह संधू के द्वारा पंज प्यारों के नेतृत्व में पहले जत्थे को रवाना करने के साथ यात्रा का आगाज हुआ। गुरूद्वारा परिसर एवं दरबार हॉल को इस विशेष अवसर पर फूलों, विद्युत् प्रकाश एवं सजावटी सामग्री से भव्य रूप से सजाया गया। प्रातःकाल से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ गुरूद्वारा परिसर में उमड़ पड़ी। प्रातः 11.30 बजे गुरूद्वारा ट्रस्ट के अध्यक्ष सरदार नरेन्द्रजीत सिंह बिन्द्रा एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने उपराज्यपाल का जोरदार स्वागत किया।
मुख्य अतिथि गण एवं अन्य महानुभाव गुरूद्वारा दरबार साहिब में नतमस्तक हुए। ट्रस्ट की ओर से उपराज्यपाल को सिरोपा, प्रसाद एवं स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। पंज प्यारों का भी सम्मान किया गया। इस अवसर पर सिख समुदाय के 8 वर्षीय जीनियस मास्टर रणवीर सिंह सचदेवा को उनकी शानदार उपलब्धियों के लिए विशेष सम्मानित किया गया। रागी जत्थों एवं गुरमत संगीत बाल विद्यालय के विद्यार्थियों ने गुरबाणी कीर्तन प्रस्तुत किया। इसके पश्चात् पंज प्यारों की अगुवाई में पुष्पवर्षा, बैंड-बाजों की धुन तथा “जो बोले सो निहाल, सत श्री अकाल” के जयकारों के साथ पहला जत्था अपने गंतव्य की ओर रवाना हुआ। उपराज्यपाल सरदार तरनजीत सिंह संधू ने संगत को संबोधित करते हुए सिख धर्म की महिमा, श्री हेमकुंट साहिब यात्रा की पावन परंपरा तथा यात्रा की गरिमा बनाए रखने की अपील की। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं के लिए सुखद, निर्विघ्न एवं सुरक्षित यात्रा की कामना करते हुए गुरू महाराज के सम्मुख अरदास की। प्रशासनिक सहयोग एवं गुरूद्वारा ट्रस्ट द्वारा यात्रियों की सुविधाओं के लिए किए गए उत्तम प्रबंधों की सराहना करते हुए उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की। उपराज्यपाल ने दोपहर लगभग 1.40 बजे लंगर हॉल में लंगर प्रसाद ग्रहण करने के बाद प्रस्थान किया। इस पावन अवसर पर कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा, डॉ. सुरजीत सिंह, चेयरमैन, उत्तराखण्ड माइनॉरिटीज एजुकेशन अथॉरिटी; फरजाना बेगम, वाइस चेयरपर्सन, उत्तराखण्ड माइनॉरिटीज कमीशन; चंदोक, चीफ एडवाइजर, दिल्ली गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी; स्वामी चिदानंद सरस्वती जी (परमार्थ निकेतन) सहित अनेक संत-महात्मा, दिल्ली प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारी, पंजाब के राज्य सूचना आयुक्त हरप्रीत सिंह संधू जी, उत्तराखण्ड बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. गीता खन्ना, नगर निगम ऋषिकेश के महापौर शंभु पासवान, भरत मंदिर, निर्मल आश्रम, जयराम आश्रम एवं अन्य संस्थाओं के प्रतिनिधि तथा दिल्ली, पंजाब एवं विश्व भर से आए श्रद्धालु जत्थे उपस्थित रहे। इस अवसर पर राज्यपाल उत्तराखंड के कार्यों पर आधारित पुस्तक “गुरसेवक” का विमोचन किया गया। साथ ही डॉ. गुरदीप कौर द्वारा लिखित पुस्तक का भी विमोचन किया गया। ट्रस्ट अध्यक्ष सरदार नरेन्द्रजीत सिंह बिन्द्रा ने संगत से यात्रा की पवित्रता बनाए रखने, प्रशासनिक दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की और सुखद निर्विघ्न यात्रा की अरदास की गई।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा, हरित भारत से होकर गुजरता है विकसित भारत...

0
नई दिल्ली: पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि विकसित भारत का मार्ग हरित भारत से होकर गुजरता है। उन्होंने...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इटली में खाद्य और कृषि संगठन ने ‘एग्रीकोला मेडल’ से...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इटली के रोम में स्थित खाद्य और कृषि संगठन (एफ.ए.ओ) के मुख्यालय में प्रतिष्ठित ‘एग्रीकोला मेडल’ से सम्मानित...

सेबी ने म्यूचुअल फंड में तीसरे पक्ष द्वारा भुगतान की अनुमति देने का प्रस्ताव...

0
नई दिल्ली। भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने कुछ परिस्थितियों में म्यूचुअल फंड में तीसरे पक्ष द्वारा भुगतान की अनुमति देने का प्रस्ताव...

कैमिस्ट्स की हड़ताल, मेडिकल स्टोर रहे बंद, ई-फार्मेसी पर प्रतिबंध की मांग

0
देहरादून। ई-फार्मेसी का विरोध देशभर में जारी है। इसी क्रम में 19 मई की रात 12 बजे से 20 मई की रात 12 बजे...

पैनेसिया अस्पताल के आईसीयू में लगी आग, एक महिला मरीज की मौत, 10 झूलसे

0
देहरादून। राजधानी देहरादून के पैनेसिया अस्पताल में आज सुबह 9ः30 बजे आईसीयू के लगे एसी में आग लगने पूरे आईसीयू में आग लग गई।...