देहरादून। राजधानी देहरादून के पैनेसिया अस्पताल में आज सुबह 9ः30 बजे आईसीयू के लगे एसी में आग लगने पूरे आईसीयू में आग लग गई। अग्निशमन की टीम मौके पर पहुंची। वहीं गढ़वाल कमिश्नर और आईजी गढ़वाल भी अस्पताल पहुंचे। वहीं, फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। अस्पताल के आईसीयू में लगे एसी में ब्लास्ट होने के चलते आगजनी की घटना घटित हुई। इस घटना में एक महिला मरीज की मौत हो गई है।
आईसीयू में भर्ती अन्य लोगों को कैलाश अस्पताल और कोरोनेशन अस्पताल ले जाया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही अग्निशमन की टीम मौके पर पहुंची और कुछ देर बाद गढ़वाल कमिश्नर और आईजी गढ़वाल भी मौके पर पहुंच गए। घटना में 10 व्यक्ति घायल हुए हैं। एक बुजुर्ग महिला की मृत्यु हो गई है। वहीं, राहत व बचाव कार्य में लगे 3 पुलिसकर्मियों भी घायल हैं।
पैनेसिया हॉस्पिटल के आईसीयू में आग की घटना सुबह करीब 9रू20 के आसपास घटी। आग लगने की सूचना और फिर धुआं उठते देख वहां मौजूद लोगों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई थी। अस्पताल स्टाफ को लोगों ने मरीजों को वार्डों से बाहर निकाला गया। कई मरीजों को एंबुलेंस के जरिए दूसरे अस्पतालों में शिफ्ट किया गया।
मौके पर पहुंचे गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडे ने बताया कि यह अस्पताल पैनेसिया ग्रुप द्वारा लीज पर लिया गया है। सुबह जब आईसीयू में आग लगी तो पूरे अस्पताल में 13-14 लोग थे। जिस आईसीयू में आग लगी उसने 6 लोग भर्ती थे। सभी को सुरक्षित बाहर निकाला गया और दूसरे अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है। एक केस जो सबसे अधिक नाजुक था उसे कैलाश हॉस्पिटल रेफर किया गया है।
कमिश्नर गढ़वाल ने बताया कि प्रथम दृश्य यह घटना एसी में आग लगने से प्रतीत नजर आ रही है। हालांकि, इसकी जांच में साफ होगा कि क्या हुआ था। लापरवाही को लेकर अभी कुछ स्पष्ट तौर पर नहीं कहा जा सकता है।
उन्होंने बताया कि सुबह 9 बजकर 22 मिनट पर इस घटना की शुरुआत हुई। आईसीयू की फाल सीलिंग में लगे एसी से इसकी शुरुआत हुई। इसकी क्या वजह रही यह जांच के बाद स्पष्ट हो पाएगा। हालांकि, अग्निशमन की टीम 6 मिनट के भीतर यहां पहुंच गई थी और जल्द ही आग पर काबू पा लिया गया था। जब यह घटना हुई तो अस्पताल में कुल 14 लोग थे, जिन्हे यहां से शिफ्ट किया गया है। कुछ मरीजों को कैलाश हॉस्पिटल भेजा गया है और कुछ को दून हॉस्पिटल भेजा गया है। हालांकि, कैलाश हॉस्पिटल के डॉयरेक्टर पवन शर्मा ने बताया कि एक महिला उनके पास डेड अवस्था में आई थी। इस महिला की मौत प्रथम दृष्टया धुएं में दम घुटने और जलने से लग रही है। हालांकि, असल वजह पोस्टमार्टम के बाद ही पता लग पाएगी। जिस महिला की मौत हुई है उसका नाम वीरवती (60 वर्षीय) निवासी कांवली, बल्लीवाला देहरादून बताया गया है।
पैनेसिया अस्पताल के आईसीयू में लगी आग, एक महिला मरीज की मौत, 10 झूलसे
Latest Articles
विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने मधुमेह की रोकथाम को राष्ट्रीय प्राथमिकता...
नई दिल्ली। विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने मधुमेह की रोकथाम को राष्ट्रीय प्राथमिकता बनाने का आह्वान किया है। उन्होंने इस बात...
पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने तिमारपुर से 25 नई अटल कैंटीनों का उद्घाटन...
नई दिल्ली। पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर आज तिमारपुर से 25 नई अटल कैंटीनों का...
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने विद्यार्थियों से ‘राष्ट्र प्रथम’ का सिद्धांत अपनाने का आह्वान...
नई दिल्ली। उप-राष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने विद्यार्थियों से ‘राष्ट्र प्रथम’ के सिद्धांत को अपनाने का आह्वान किया है। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा है...
गृह मंत्री अमित शाह ने राजस्थान के अलवर में 6,400 करोड़ रुपये से अधिक...
अलवर/नई दिल्ली। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि वर्ष 2047 तक भारत को पूर्ण विकसित राष्ट्र बनाने के लिए युवाओं, गरीबों, महिलाओं...
हवलदार पंकज की तलाश के लिए मुख्यमंत्री ने दिए प्रभावी निर्देश, परिजनों की सोशल...
देहरादून। चमोली की नीति घाटी में भारी बारिश के चलते उफान पर आए तमक नाले में लापता हुए ठत्व् के हवलदार पंकज की तलाश...

















