28.8 C
Dehradun
Friday, May 22, 2026


spot_img

रिटेल नेटवर्क में ईंधन की आपूर्ति स्थिर, देश में ईंधन की कोई कमी नहीं: इंडियन ऑयल

नई दिल्ली। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने बताया है कि उसके रिटेल नेटवर्क में ईंधन की आपूर्ति स्थिर बनी हुई है और देश में ईंधन की कोई कमी नहीं है। सोशल मीडिया पोस्ट में इंडियन ऑयल ने स्‍पष्‍ट किया है कि उसने रिटेल आउटलेट्स पर ईंधन की राशनिंग यानी सीमित बिक्री के लिए कोई निर्देश जारी नहीं किया है और पूरे देश में आपूर्ति का काम बिना किसी रुकावट के चल रहा है। कंपनी ने यह भी बताया कि हाल के दिनों में ईंधन की मांग में जो बढ़ोतरी हुई है, उसकी मुख्य वजह कटाई के मौसम में डीज़ल की खपत का बढ़ जाना है। इंडियन ऑयल ने यह भी कहा है कि मांग में यह अतिरिक्त दबाव इसलिए भी बढ़ा है, क्योंकि ग्राहक निजी रिटेलरों की तुलना में इंडियन ऑयल के रिटेल आउटलेट्स पर मिलने वाले कम दामों की वजह से अब उसकी तरफ़ रुख़ कर रहे हैं। इंडियन ऑयल ने ग्राहकों से अपील की है कि वे अफरा तफरी में ज़रूरत से ज़्यादा ईंधन न खरीदें और सही जानकारी के लिए केवल आधिकारिक संचार माध्यमों पर ही भरोसा करें। इंडियन ऑयल ने पूरे देश में भरोसेमंद तरीके से ईंधन की उपलब्धता सुनिश्चित करने की अपनी प्रतिबद्धता को एक बार फिर दोहराया है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

तीन भारतीयों सहित 274 पर्वतारोहियों ने माउंट एवरेस्ट पर एक दिन में सबसे अधिक...

0
नई दिल्ली।  तीन भारतीयों सहित 274 पर्वतारोहियों ने नेपाल की ओर से माउंट एवरेस्ट पर एक दिन में सबसे अधिक चढ़ाई करने का विश्‍व...

वरिष्ठ नागरिकों के लिए जीवन ऐप और शतायु डैशबोर्ड का शुभारंभ करेगा सामाजिक न्याय...

0
नई दिल्ली। सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय सुव्यवस्थित देखभाल अर्थव्यवस्था के निर्माण पर कल एक वर्चुअल कार्यक्रम आयोजित करेगा। मंत्रालय ने बताया है कि...

कार खाई में गिरी, पांच लोगों की मौत, सीएम ने दुर्घटना पर दुख व्यक्त...

0
नैनीताल। नैनीताल के भवालीगांव बाईपास के समीप एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में कार सवार सभी 5 लोगों...

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए प्रदान की 29.10 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के विभिन्न जनपदों में अवस्थापना विकास, पेयजल व्यवस्था तथा जनसुविधाओं के विकास से संबंधित योजनाओं के लिए...

एसएसपी देहरादून के नेतृत्व में दून पुलिस को मिली एक और बड़ी सफलता

0
देहरादून: 1 वर्ष पूर्व राजपुर में हुई हत्या की घटना में पश्चिमी उ0प्र0 के कुख्यात शार्प शूटर राजन उर्फ जैकी को दून पुलिस ने...