नई दिल्ली। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने बताया है कि उसके रिटेल नेटवर्क में ईंधन की आपूर्ति स्थिर बनी हुई है और देश में ईंधन की कोई कमी नहीं है। सोशल मीडिया पोस्ट में इंडियन ऑयल ने स्पष्ट किया है कि उसने रिटेल आउटलेट्स पर ईंधन की राशनिंग यानी सीमित बिक्री के लिए कोई निर्देश जारी नहीं किया है और पूरे देश में आपूर्ति का काम बिना किसी रुकावट के चल रहा है। कंपनी ने यह भी बताया कि हाल के दिनों में ईंधन की मांग में जो बढ़ोतरी हुई है, उसकी मुख्य वजह कटाई के मौसम में डीज़ल की खपत का बढ़ जाना है। इंडियन ऑयल ने यह भी कहा है कि मांग में यह अतिरिक्त दबाव इसलिए भी बढ़ा है, क्योंकि ग्राहक निजी रिटेलरों की तुलना में इंडियन ऑयल के रिटेल आउटलेट्स पर मिलने वाले कम दामों की वजह से अब उसकी तरफ़ रुख़ कर रहे हैं। इंडियन ऑयल ने ग्राहकों से अपील की है कि वे अफरा तफरी में ज़रूरत से ज़्यादा ईंधन न खरीदें और सही जानकारी के लिए केवल आधिकारिक संचार माध्यमों पर ही भरोसा करें। इंडियन ऑयल ने पूरे देश में भरोसेमंद तरीके से ईंधन की उपलब्धता सुनिश्चित करने की अपनी प्रतिबद्धता को एक बार फिर दोहराया है।
Latest Articles
युवाओं के नेतृत्व और सक्रिय जनभागीदारी से साकार होगा नशा मुक्त भारत का सपना:...
नई दिल्ली। युवा मामले और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा कि नशा मुक्त भारत का सपना केवल सक्रिय जनभागीदारी और युवाओं के...
अल्पसंख्यक समाज के उत्थान के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्धः सीएम धामी
-योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगाः मुख्यमंत्री
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अल्पसंख्यक मोर्चा महानगर, देहरादून द्वारा आयोजित ‘लाभार्थी...
ब्रिक्स वेव्स बाज़ार का आयोजन करेगा राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम
नई दिल्ली। सूचना और प्रसारण मंत्रालय के अधीन राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम (एनएफडीसी) इस महीने की 6 और 7 तारीख को मुंबई में ब्रिक्स...
अरुणाचल प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल सहित कई राज्यों में तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट
नई दिल्ली। मौसम विभाग ने कल अरुणाचल प्रदेश, बिहार, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में तेज बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया...
पीएम नरेन्द्र मोदी ने विकसित भारत के लिए नशा-मुक्त युवा संकल्प अभियान की शुरुआत...
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विकसित भारत के लिए नशा-मुक्त युवा संकल्प अभियान की नई दिल्ली में शुरुआत की। वर्चुअल माध्यम से उन्होंने...

















