26.1 C
Dehradun
Sunday, May 24, 2026


spot_img

पीएम मोदी और अमरीकी विदेश मंत्री मार्काे रूबियो की मुलाकात, शांति-सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमरीकी विदेश मंत्री मार्काे रूबियो ने आज भारत-अमरीका व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी में लगातार हो रही प्रगति और क्षेत्रीय तथा वैश्विक शांति और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। विदेश मंत्री मार्काे रूबियो ने आज नई दिल्ली में ‘सेवा तीर्थ’ में प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की।

श्री मोदी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि भारत और अमरीका वैश्विक भलाई के लिए मिलकर काम करते रहेंगे। इस बैठक के दौरान विदेश मंत्री डॉक्‍टर जयशंकर और राष्‍ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल भी उपस्थित थे।

मार्काे रूबियो इस महीने की 26 तारीख को होने वाली ‘क्वाड’ विदेश मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेने के लिए चार दिन की भारत यात्रा पर हैं। वह आज सवेरे अमरीका से कोलकाता पहुंचे, जहां उन्होंने ‘मिशनरीज ऑफ चौरिटी’ का दौरा किया और मदर टेरेसा की विरासत को श्रद्धांजलि अर्पित की।

डॉक्‍टर जयशंकर और  मार्काे रूबियो के बीच कल द्विपक्षीय वार्ता होने का कार्यक्रम है। आशा है कि इस यात्रा से भारत-अमरीका व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को और अधिक मजबूती मिलेगी।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

प्रधानमंत्री मोदी ने 19वें रोजगार मेले में वितरित किए 51 हजार से अधिक नियुक्ति...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सरकारी नौकरियाँ नागरिकों के जीवन को बेहतर और आसान बनाने का महत्‍वपूर्ण माध्‍यम है। उन्होंने आज...

ऑयल इंडिया लिमिटेड ने राजस्थान के दांडेवाला फील्ड में नया गैस भंडार खोजा

0
नई दिल्ली। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि ऑयल इंडिया लिमिटेड ने राजस्थान के दांडेवाला फील्ड में एक नए...

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने तोप के गोले बनाने वाले संयंत्र का किया उद्घाटन,...

0
नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज महाराष्ट्र के शिरडी स्थित सावली विहिर औद्योगिक क्षेत्र में स्थापित तोप के गोले बनाने वाले संयंत्र...

संगठित रूप से जमीनी धोखाधडी में लिप्त पार्षद को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
देहरादून: रायपुर पुलिस द्वारा संगठित रूप से भूमि धोखाधडी में शामिल 20 हजार के ईनामी अभियुक्त प्रदीप सकलानी को उसके अन्य साथी के साथ...

उत्तराखंड शासन ने किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, देहरादून और बागेश्वर के डीएम बदले

0
देहरादून। उत्तराखंड शासन ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 19 आइएएस और 10 पीसीएस अधिकारियों का स्थानांतरण कर दिया है। आइएएस आशीष चौहान को...