34.8 C
Dehradun
Tuesday, June 16, 2026


spot_img

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने तोप के गोले बनाने वाले संयंत्र का किया उद्घाटन, कहा रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन रहा देश

नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज महाराष्ट्र के शिरडी स्थित सावली विहिर औद्योगिक क्षेत्र में स्थापित तोप के गोले बनाने वाले संयंत्र का उद्घाटन किया। इस परियोजना को निबे ग्रुप ने विकसित किया है। इस अवसर पर रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत पहले रक्षा उपकरणों का आयात करता था लेकिन आने वाले कुछ समय में यह रक्षा उत्पादों का एक प्रमुख निर्यातक बनकर उभरेगा।

उन्होंने कहा कि रक्षा क्षेत्र में निजी क्षेत्र की भागीदारी लगभग 30 से 35 प्रतिशत है जिसे भविष्य में बढ़ाकर 50 प्रतिशत किया जाएगा। श्री सिंह ने कहा कि निजी उद्योगों के सहयोग से पांच हजार से अधिक रक्षा उत्‍पादों की सूची तैयार की गई है और इनका निर्माण भारत में स्वदेशी तकनीक से किया जाएगा।

मुख्यमंत्री फडणवीस ने निबे ग्रुप की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस परियोजना से अहिल्यानगर जिला रक्षा विनिर्माण का केंद्र बन गया है। इस दौरान निबे ग्रुप और इस्राएल की एक कंपनी के बीच समुद्री विमानों और ऑप्टिकल उपग्रह प्रौद्योगिकी के विकास के लिए समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

प्रवर्तन निदेशालय ने रहेजा डेवलपर्स लिमिटेड की 500 करोड़ रुपये से ज़्यादा की अचल...

0
नई दिल्ली।  प्रवर्तन निदेशालय ने रहेजा डेवलपर्स लिमिटेड की 500 करोड़ रुपये से ज़्यादा की अचल संपत्तियों, को अस्थायी रूप से ज़ब्त किया है।...

अहमदाबाद पुलिस ने नीट परीक्षा से जुड़े स्कैम के आरोप में राजस्थान और बिहार...

0
नई दिल्ली। अहमदाबाद पुलिस ने नीट परीक्षा से जुड़े धोखाधड़ी और स्कैम के आरोप में राजस्थान और बिहार के तीन लोगों को गिरफ़्तार किया...

DRDO ने स्वदेश में विकसित लंबी दूरी की भू आधारित आक्रमण क्षमता वाली क्रूज...

0
नई दिल्ली। रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन-डी.आर.डी.ओ ने आज ओडिशा के डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से लंबी दूरी की भू आधारित आक्रमण क्षमता...

भारत और स्लोवाकिया ने द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ाने के लिए 11 समझौतों पर हस्ताक्षर...

0
नई दिल्ली।  भारत और स्लोवाकिया ने अपने संबंधों को व्यापक साझेदारी के स्तर तक उन्नत करते हुए द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ाने के लिए 11...

सोमवती अमावस्या पर उमड़ा धर्मनगरी में आस्था का सैलाब

0
हरिद्वार। सोमवती अमावस्या के अवसर पर हरिद्वार में हर की पैड़ी में गंगा स्नान के लिए लाखों श्रद्धालुओं भीड़ उमड़ रही है। सोमवार को...