29.4 C
Dehradun
Monday, August 17, 2026


spot_img

संगठित रूप से जमीनी धोखाधडी में लिप्त पार्षद को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून: रायपुर पुलिस द्वारा संगठित रूप से भूमि धोखाधडी में शामिल 20 हजार के ईनामी अभियुक्त प्रदीप सकलानी को उसके अन्य साथी के साथ गिरफ्तार किया गया था, जिससे पूछताछ में कई संदिग्ध व्यक्तियों के नाम प्रकाश में आये, जो किसी न किसी रूप से जमीनी धोखाधडी के प्रकरणों में अभियुक्त से जुडे थे अथवा उसके सहयोगी थे। जिस पर एसएसपी देहरादून द्वारा प्रकाश में आये उक्त सभी संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ हेतु स्पेशल टीमें गठित की गई, गठित टीमों द्वारा विभिन्न स्थानों से उक्त सहयोगी/संदिग्ध व्यक्तियों को पूछताछ हेतु अलग-अलग थानों पर लाया गया, जिसमें अभियुक्त प्रदीप सकलानी के विरूद्व थाना नेहरू कालोनी पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 82/26 धारा- 420, 467, 468, 471, 120 बी भादवि के अभियोग, जिसमें अभियुक्त प्रदीप सकलानी द्वारा अपने अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर एक बुजुर्ग महिला प्रतिमा लाखीराम कंसवाल निवासी दिव्या काम्प्लैक्स, नालासोपारा, पालघर, महाराष्ट्र की देहरादून स्थित भूमि के फर्जी दस्तावेज बनाते हुए उनके दोनो पुत्रों के फर्जी मृत्यू प्रमाण पत्र तैयार कर उक्त भूमि को 03 अलग-अलग व्यक्तियों को विक्रय किया गया था, में नेहरूकालोनी स्थित वार्ड नं0-56 के पार्षद अमित भण्डारी के साथ-साथ हेम भट्ट, अमजद खान, शौकत अली व अन्य व्यक्तियों के नाम पूछताछ में लिये गये थे, पुलिस द्वारा उक्त व्यक्तियों को अलग-अलग थानो में लाकर उनसे गहनता से पूछताछ की गई । पूछताछ हेतु लाये गये व्यक्तियों से पूछताछ के दौरान प्राप्त साक्ष्यों के गहन विशलेषण के उपरान्त पार्षद अमित भण्डारी को आज दिनाँक 23-05-26 को नेहरू कॉलोनी पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया तथा पूछताछ हेतु लाये गये हेम भट्ट से विस्तृत पूछताछ के आधार पर वर्तमान मे प्राथमिक रूप से उनके विरुद्ध कोई पुष्ट साक्ष्य प्राप्त नहीं हुए हैं,हेम भट्ट व अभियुक्त प्रदीप सकलानी के बयानों का परीक्षण किया जा रहा है,जल्द ही पुलिस द्वारा अभियुक्त प्रदीप सकलानी का पुलिस कस्टडी रिमांड(PCR) लिया जाएगा, जिसमें उससे पुनः पूछताछ करके जमीनी धोखाधड़ी में उसके साथ संलिप्त लोगों के बारे में सघनता से पूछताछ की जाएगी व साक्ष्य एकत्रित किए जाएंगे, अभियुक्त प्रदीप सकलानी के सहयोगियों के विरुद्ध पुष्ट साक्ष्यो के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। संदिग्धता के आधार पर पूछताछ हेतु लाये गए व्यक्तियों को विवेचना में अग्रिम सहयोग की हिदायत देकर सकुशल उनके परिचितों/परिजनों के सुपुर्द किया गया है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने मधुमेह की रोकथाम को राष्ट्रीय प्राथमिकता...

0
नई दिल्ली। विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने मधुमेह की रोकथाम को राष्ट्रीय प्राथमिकता बनाने का आह्वान किया है। उन्होंने इस बात...

पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने तिमारपुर से 25 नई अटल कैंटीनों का उद्घाटन...

0
नई दिल्ली। पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर आज तिमारपुर से 25 नई अटल कैंटीनों का...

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने विद्यार्थियों से ‘राष्ट्र प्रथम’ का सिद्धांत अपनाने का आह्वान...

0
नई दिल्ली। उप-राष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने विद्यार्थियों से ‘राष्ट्र प्रथम’ के सिद्धांत को अपनाने का आह्वान किया है। उन्‍होंने विद्यार्थियों से कहा है...

गृह मंत्री अमित शाह ने राजस्थान के अलवर में 6,400 करोड़ रुपये से अधिक...

0
अलवर/नई दिल्ली। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि वर्ष 2047 तक भारत को पूर्ण विकसित राष्ट्र बनाने के लिए युवाओं, गरीबों, महिलाओं...

हवलदार पंकज की तलाश के लिए मुख्यमंत्री ने दिए प्रभावी निर्देश, परिजनों की सोशल...

0
देहरादून। चमोली की नीति घाटी में भारी बारिश के चलते उफान पर आए तमक नाले में लापता हुए ठत्व् के हवलदार पंकज की तलाश...