24.8 C
Dehradun
Wednesday, July 22, 2026


spot_img

पीएम मोदी ने देश की आर्थिक वृद्धि पर चर्चा के लिए सलाहकार परिषद के साथ की बैठक

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री-आर्थिक सलाहकार परिषद के सदस्यों के साथ बैठक की अध्यक्षता की। प्रधानमंत्री और परिषद ने वैश्विक उथल-पुथल के दौर में भारत की आर्थिक वृद्धि को और बढ़ावा देने के लिए कई विचारों और उपायों पर चर्चा की। जीवनयापन और व्यापार को सुगम बनाने के लिए विभिन्न सुधारों पर भी विचार-विमर्श किया गया। सदस्यों ने भारत और विश्व पर पश्चिम एशिया संघर्ष से पड़ने वाले प्रभाव का भी आकलन प्रस्तुत किया।

सोशल मीडिया पोस्ट में प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्होंने भारत के आर्थिक परिवर्तन और दीर्घकालिक विकास प्राथमिकताओं से संबंधित व्यापक मुद्दों पर विचार-विमर्श किया। सभी सदस्‍यों ने सुधार यात्रा को और गति देने तथा जीवनयापन और व्यापार में सुगमता सुनिश्चित करने के लिए भी अपने विचार साझा किए।

आर्थिक सलाहकार परिषद एक स्वतंत्र निकाय है जो भारत सरकार विशेष रूप से प्रधानमंत्री को आर्थिक और संबंधित मुद्दों पर सलाह देती है। आर्थिक सलाहकार परिषद के सदस्यों के अलावा, प्रधानमंत्री के दो प्रधान सचिव डॉ. पी. के. मिश्रा और शक्तिकांत दास भी बैठक में उपस्थित थे। वर्तमान में परिषद में अध्यक्ष, तीन पूर्णकालिक सदस्य और 11 अंशकालिक सदस्य हैं। एस. महेंद्र देव इसके अध्यक्ष हैं, जबकि संजय कुमार मिश्रा, संजीव सान्याल और शमिका रवि पूर्णकालिक सदस्य हैं।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

केंद्रीय कृषि मंत्री ने ‘खेत बचाओ अभियान’ के सफल संचालन में राज्य सरकार की...

0
देहरादून। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चैहान ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखकर देशव्यापी...

पीएम पोषण योजना के तहत सामग्री लागत में हो वृद्धिः डाॅ. धन सिंह रावत

0
देहरादून। सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने आज भारत सरकार द्वारा आयोजित पीएम-पोषण एवं समग्र शिक्षा अभियान की समीक्षा बैठक...

फ़िलीपींस की दो दिन की यात्रा पर रवाना होंगे विदेश मंत्री एस जयशंकर

0
नई दिल्ली। विदेश मंत्री सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर कल से फ़िलीपींस के मनीला की दो दिन की यात्रा पर रवाना होंगे। वे आसियान रूपरेखा के अंतर्गत...

प्रधानमंत्री मोदी ने पेपर लीक रोकने के लिए सभी पक्षों से मिलकर प्रयास करने...

0
नई दिल्ली। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के संसदीय दल की बैठक आज संसद भवन के जीएमसी बालयोगी ऑडिटोरियम में हुई। पारंपरिक रूप से संसद...

RBI की विशेष बदलाव योजना के अंतर्गत बैंकों ने 20 अरब डॉलर से अधिक...

0
नई दिल्ली। रिजर्व बैंक की विशेष बदलाव योजना के अंतर्गत बैंकों ने पिछले सप्‍ताह शुक्रवार तक 20 अरब सत्तर करोड डॉलर से अधिक की...