23.2 C
Dehradun
Thursday, September 3, 2026


spot_img

विकसित भारत के सपने को पूरा करने में युवा निभाएंगे अग्रणी भूमिका: केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया

नई दिल्ली। केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि भारत के युवा देश की सबसे बड़ी शक्ति हैं और वर्ष 2047 तक विकसित भारत का सपना पूरा करने में अग्रणी भूमिका निभाएंगे। ‘विकसित भारत के लिए युवा — माई भारत यूथ कन्‍वेंशन’ को नई दिल्‍ली में संबोधित करते हुए श्री मांडविया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने राष्‍ट्र निर्माण में युवाओं की आकांक्षाओं, विचारों और स्‍वैच्छिक योगदान की भावनाओं को साझा करने के लिए देश को यह मंच प्रदान किया है। उन्‍होंने कहा कि देश में 65 प्रतिशत आबादी की आयु 35 वर्ष से कम है और भारत का विश्‍व के सबसे युवा देशों में महत्‍वपूर्ण स्‍थान है। उन्‍होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्‍व में सरकार भारत को एक विकसित राष्‍ट्र बनाने और राष्‍ट्र निर्माण में युवाओं की ऊर्जा और क्षमता के सदुपयोग के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

श्री मांडविया ने कहा कि इस सम्‍मेलन में उद्यमिता, खेल जगत, मनोरंजन और जनसेवा के क्षेत्रों में अपनी पहचान बना चुकी हस्तियां एक साथ मंच पर आईं। इसका उद्देश्‍य देश की विकास यात्रा में युवा भागीदारों को प्रोत्‍साहित करना है। उन्‍होंने देश के स्‍टार्टअप इको सिस्‍टम का विशेष रूप से उल्‍लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेक इन इंडिया और आत्‍मनिर्भर भारत के माध्‍यम से युवा नव प्रवर्तकों के लिए नये अवसरों का निर्माण किया है। खेल क्षेत्र में सुधारों का उल्‍लेख करते हुए उन्‍होंने कहा कि पारदर्शिता और गुणवत्‍ता पर आधारित चयन प्रक्रिया से प्रतिभावान खिलाड़ियों को अंतर्राष्‍ट्रीय स्‍पर्धाओं में देश के प्रतिनिधित्‍व का अवसर मिलने लगा है।

इस अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि यह सम्मेलन देश के युवाओं की आकांक्षाओं, रचनात्मकता और दृढ़ संकल्प को दर्शाता है और उद्यमिता, खेल, मनोरंजन और सार्वजनिक सेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों के सफल व्यक्तियों के योगदान को उजागर करता है। उन्‍होंने विश्‍वास व्‍यक्‍त किया कि कठोर परिश्रम, नवोन्‍मेष और समर्पण की भावना के साथ देश के युवा राष्‍ट्र को नई ऊंचाईयों पर ले जाएंगे। उन्‍होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्‍व में वर्ष 2047 तक विकसित भारत का सपना पूरा करने के लिए पूरा देश मिलकर काम करेगा।

इस अवसर पर बिहार से विधायक मैथि‍ली ठाकुर, उद्यमी अमर गुप्‍ता, अभिनेता विक्रांत मैसी और संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा उत्‍तीर्ण कर चुके युवा, कंटेंट क्रियेटर, खिलाड़ी तथा विभिन्‍न क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल करने वाले कई युवा उपस्थित थे।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...

0
नई दिल्ली।  भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...

नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...

0
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...

भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...

0
नई दिल्ली।  विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...

लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

0
देहरादून:  रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...

मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...