25.8 C
Dehradun
Wednesday, June 17, 2026


spot_img

प्रधानमंत्री मोदी ने फ्रांस के एवियां में आयोजित जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान उच्च स्तरीय कार्य सत्र में लिया हिस्सा

नई दिल्ली। फ्रांस के एवियां में आयोजित जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज एक उच्च स्तरीय कार्य सत्र में भाग लिया। “नयी साझेदारियां बनाना और अंतरराष्ट्रीय एकजुटता का पुनर्निर्माण” विषय पर आयोजित इस बैठक में जी-7 देशों, साझेदार देशों तथा विश्व बैंक और अफ्रीकी विकास बैंक के प्रतिनिधि शामिल हुए।

बैठक से पहले फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने प्रधानमंत्री मोदी और अन्य नेताओं का स्वागत किया। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर सामूहिक तस्वीर साझा करते हुए कहा कि भारत और जी-7 देश वैश्विक विकास, सतत प्रगति और मानव कल्याण के लिए मिलकर काम करते रहेंगे। इससे पहले, प्रधानमंत्री मोदी दो दिन की यात्रा पर आज एवियां पहुंचे। उन्होंने कहा कि भारत बेहतर और समृद्ध भविष्य के लिए वैश्विक सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

जी-7 शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी की भागीदारी, वैश्विक साझेदारियों पर जोर

0
नई दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी फ्रांस के एवियन में चल रहे जी-7 शिखर सम्मेलन के उच्च स्तरीय कार्य सत्र में भाग ले रहे हैं।...

वर्षों से लंबित ‘किशाऊ बहु-उद्देशीय बांध परियोजना’ पर संबंधित राज्यों में सहमति बनी

0
देहरादून। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में नई दिल्ली में हुई एक महत्वपूर्ण बैठक में यमुना के पुनर्जीवीकरण के बारे...

राज्यपाल ने विज्ञान आधारित पशुधन विकास और ग्रामीण आत्मनिर्भरता पर दिया बल

0
नैनीताल। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने मंगलवार को भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई), मुक्तेश्वर...

उत्तराखण्ड में 13 BLO ने 8 दिन में पूर्ण किया SIR का कार्य, मुख्य...

0
देहरादून। उत्तराखण्ड में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान 8 जून से शुरु हो गया है। ऐसे में प्रदेश के 7 जनपदों के 13 बीएलओ ऐसे...

घर पर अनुपस्थित मतदाताओं के घर BLA को साथ ले जाएं BLO: सीईओ

0
देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम एवं भारत निर्वाचन आयोग के उप निर्वाचन आयुक्त संजय कुमार ने मंगलवार को संयुक्त रुप से सभी...