उधमसिंहनगर। कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने जसपुर नगर पालिका परिषद में छापा मारा। छापे के दौरान कई अधिकारी और कर्मचारी अनुपस्थित मिले, जबकि कार्यालय परिसर में मदिरा सेवन से जुड़ी सामग्री मिलने पर मंत्री ने गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने पूरे मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सोमवार को नगर पालिका परिषद, जसपुर का औचक निरीक्षण कर अधिकारियों और कर्मचारियों की कार्यशैली का जायजा लिया। अचानक पड़े इस छापे से कार्यालय में हड़कंप मच गया। मंत्री ने सबसे पहले उपस्थिति पंजिका (अटेंडेंस रजिस्टर) की जांच की, जिसमें कई अधिकारी और कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि कुछ कर्मचारी लगातार कई दिनों से कार्यालय नहीं आ रहे थे।
मंत्री ने कार्यालय के विभिन्न अनुभागों का भी निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसी दौरान कार्यालय परिसर में मदिरा सेवन से संबंधित सामग्री (शराब की बोतलें) मिलने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। मंत्री ने इसे सरकारी कार्यालय की गरिमा के खिलाफ बताते हुए कहा कि इस तरह का आचरण किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है।
राम सिंह कैड़ा ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देशित किया कि अनुपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों के संबंध में तत्काल नियमानुसार जांच कराई जाए तथा जो भी कर्मचारी या अधिकारी दोषी पाए जाएं, उनके खिलाफ बिना किसी देरी के आवश्यक अनुशासनात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सरकारी कार्यालयों में अनुशासन, पारदर्शिता और जवाबदेही हर कर्मचारी की पहली जिम्मेदारी है।
मंत्री ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता जनता को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराना है। यदि अधिकारी और कर्मचारी समय पर कार्यालय नहीं पहुंचेंगे या अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन नहीं करेंगे, तो इसका सीधा नुकसान आम जनता को उठाना पड़ता है। इसलिए किसी भी स्तर पर लापरवाही या गैरजिम्मेदाराना रवैया बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
मंत्री का नगर पालिका में छापा, गायब मिले कई अधिकारी व कर्मचारी
Latest Articles
विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने मधुमेह की रोकथाम को राष्ट्रीय प्राथमिकता...
नई दिल्ली। विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने मधुमेह की रोकथाम को राष्ट्रीय प्राथमिकता बनाने का आह्वान किया है। उन्होंने इस बात...
पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने तिमारपुर से 25 नई अटल कैंटीनों का उद्घाटन...
नई दिल्ली। पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर आज तिमारपुर से 25 नई अटल कैंटीनों का...
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने विद्यार्थियों से ‘राष्ट्र प्रथम’ का सिद्धांत अपनाने का आह्वान...
नई दिल्ली। उप-राष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने विद्यार्थियों से ‘राष्ट्र प्रथम’ के सिद्धांत को अपनाने का आह्वान किया है। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा है...
गृह मंत्री अमित शाह ने राजस्थान के अलवर में 6,400 करोड़ रुपये से अधिक...
अलवर/नई दिल्ली। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि वर्ष 2047 तक भारत को पूर्ण विकसित राष्ट्र बनाने के लिए युवाओं, गरीबों, महिलाओं...
हवलदार पंकज की तलाश के लिए मुख्यमंत्री ने दिए प्रभावी निर्देश, परिजनों की सोशल...
देहरादून। चमोली की नीति घाटी में भारी बारिश के चलते उफान पर आए तमक नाले में लापता हुए ठत्व् के हवलदार पंकज की तलाश...

















