27.2 C
Dehradun
Monday, September 7, 2026


spot_img

VB-G RAM G अधिनियम, कल से पूरे ग्रामीण भारत में होगा लागू

नई दिल्ली। विकसित भारत – गारंटी रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण) – वीबी जी-राम-जी अधिनियम, 2025 कल से पूरे ग्रामीण भारत में लागू हो जाएगा। इसके राष्ट्रव्यापी कार्यान्वयन की पूर्व संध्या पर, केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कोई भी पात्र ग्रामीण श्रमिक एक दिन भी बेरोजगार नहीं रहना चाहिए। श्री चौहान ने कहा कि सरकार ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ घनिष्ठ समन्वय से नए ढांचे में सुचारू रूप से परिवर्तन सुनिश्चित करने के लिए सभी प्रशासनिक, वित्तीय और तकनीकी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

उन्‍होंने कहा कि पर्याप्त वित्तीय संसाधन उपलब्ध करा दिए गए हैं, कार्यान्वयन प्रणालियां पूरी तरह से तैयार हैं और चल रहे कार्य बिना किसी रुकावट के जारी रहेंगे। श्री चौहान ने कहा कि 125 दिनों के वेतनभोगी रोजगार की बढ़ी हुई गारंटी से ग्रामीण आजीविका मजबूत होगी, टिकाऊ सामुदायिक संपत्ति का निर्माण होगा और विकसित भारत के लक्ष्य को गति मिलेगी।

ग्रामीण विकास मंत्रालय ने कहा है कि यह अधिनियम ग्रामीण रोजगार, आजीविका सुरक्षा और सतत ग्राम विकास के लिए एक मजबूत ढांचा तैयार करेगा। यह अधिनियम प्रत्येक पात्र ग्रामीण परिवार के लिए वैधानिक वेतनभोगी रोजगार गारंटी को एक सौ दिनों से बढ़ाकर 125 दिन करता है और विकसित भारत-2047 के लक्ष्य को गति देते हुए टिकाऊ ग्रामीण संपत्ति का निर्माण करना चाहता है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...

0
नई दिल्ली।  भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...

नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...

0
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...

भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...

0
नई दिल्ली।  विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...

लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

0
देहरादून:  रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...

मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...