24.7 C
Dehradun
Monday, July 13, 2026


spot_img

नागपुर में तीसरी ब्रिक्स परिवहन मंत्रियों की बैठक का समापन

नई दिल्ली।  भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता 2026 के अंतर्गत नागपुर में आयोजित तीसरी ब्रिक्स परिवहन मंत्रियों की बैठक का आज समापन हुआ। चार दिवसीय यह बैठक 9 जुलाई को शुरू हुई थी। इसका समापन मंत्रिस्तरीय घोषणापत्र को सर्वसम्मति से अपनाने के साथ हुआ, जिसमें सतत परिवहन, रसद, परिवहन में कार्बन उत्सर्जन कम करना, सतत विमानन ईंधन, शहरी गतिशीलता, चक्रीय अवसंरचना और रेलवे अनुसंधान सहित विभिन्न क्षेत्रों में ब्रिक्स देशों के बीच सहयोग की रूपरेखा प्रस्तुत की गई है।

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कल बैठक की अध्यक्षता की। उन्‍होंने इसके लिए सभी प्रतिभागी प्रतिनिधिमंडलों को धन्यवाद दिया।

इस बैठक से पहले 9 और 10 जुलाई को ब्रिक्स परिवहन कार्य समूह के वरिष्ठ अधिकारियों की तीसरी बैठक आयोजित की गई थी, जिसमें एजेंडा के परिणाम और मंत्रिस्तरीय घोषणापत्र को अंतिम रूप दिया गया था। इस चार दिवसीय कार्यक्रम में ब्रिक्स सदस्य देशों के परिवहन मंत्रियों, वरिष्ठ अधिकारियों और तकनीकी विशेषज्ञों ने भाग लिया।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

श्रम मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया सात ईएसआई स्वास्थ्य परियोजनाओं का करेंगे शुभारंभ

0
नई दिल्ली। श्रम और रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया मंगलवार को देशभर में लगभग छह सौ 68 करोड़ रुपये की लागत वाली सात कर्मचारी...

आवासन और शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने निर्माण क्षेत्र में पर्यावरण अनुकूल तकनीक...

0
नई दिल्ली। आवासन और शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने निर्माण क्षेत्र में पर्यावरण अनुकूल तकनीक अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया। नई दिल्ली...

वियतनाम में नौका दुर्घटना में मारे गए 15 भारतीयों के पार्थिव शरीर हो ची...

0
नई दिल्ली।  वियतनाम में भारतीय दूतावास ने बताया कि फु क्वोक द्वीप के निकट कल हुई नौका दुर्घटना में जान गंवाने वाले 15 भारतीय...

भारत ने ओमान तट के पास वाणिज्यिक पोत पर हमले के बाद पश्चिम एशिया...

0
नई दिल्ली।  भारत ने ओमान तट के पास भारतीय चालक दल के सदस्यों को ले जा रहे वाणिज्यिक पोत जी.एफ.एस. गैलेक्सी पर हुए हमले...

राष्ट्रीय स्तर पर चमका उत्तराखण्ड एफडीए, अपर आयुक्त ताजबर सिंह जग्गी को मिला राष्ट्रीय...

0
देहरादून। खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग, उत्तराखण्ड के अपर आयुक्त ताजबर सिंह जग्गी को विभागीय कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन और प्रभावी नेतृत्व के...