29.9 C
Dehradun
Saturday, August 8, 2026


spot_img

भारत ने ओमान तट के पास वाणिज्यिक पोत पर हमले के बाद पश्चिम एशिया क्षेत्र में तुरंत तनाव कम करने का आह्वान किया

नई दिल्ली।  भारत ने ओमान तट के पास भारतीय चालक दल के सदस्यों को ले जा रहे वाणिज्यिक पोत जी.एफ.एस. गैलेक्सी पर हुए हमले के बाद पश्चिम एशिया में तनाव को तत्काल कम करने की अपील दोहराई है। विदेश मंत्रालय ने हमले की निंदा करते हुए कहा कि पोत पर सवार 11 भारतीय नागरिकों में से 10 को अब तक बचा लिया गया है और एक भारतीय नागरिक लापता है।

मंत्रालय ने कहा कि ओमान स्थित भारतीय दूतावास स्थिति पर कड़ी नजर रख रहा है और ओमान के अधिकारियों के साथ जारी खोज तथा बचाव अभियान में सक्रिय रूप से समन्वय कर रहा है। भारत ने ओमान के अधिकारियों को उनके सहयोग के लिए धन्यवाद दिया है।

भारत ने क्षेत्र में वाणिज्यिक जहाजों पर हमलों की लगातार हो रही घटनाओं पर चिंता व्यक्त की है। भारत ने स्‍थायी समाधान के लिए जारी कूटनीतिक वार्ता को शीघ्र ही सफल निष्‍कर्ष तक पहुंचाने का आह्वान किया है, जिससे क्षेत्र में शांति और स्थिरता बहाल की जा सके।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत ने तीन वर्षों में एक हजार किलोमीटर से अधिक सुरक्षित क्वांटम संचार स्थापित...

0
नई दिल्ली। भारत ने महज तीन वर्षों में एक हजार किलोमीटर से अधिक सुरक्षित क्वांटम संचार स्थापित किया है। विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ....

आरबीआई ने वाणिज्यिक बैंकों के लिए प्रस्तावित क्रेडिट वैल्यूएशन एडजस्टमेंट ढांचे के मसौदे पर...

0
नई दिल्ली। रिजर्व बैंक-आरबीआई ने वाणिज्यिक बैंकों के लिए प्रस्तावित क्रेडिट वैल्यूएशन एडजस्टमेंट ढांचे के मसौदे पर लोगों और संबंधित पक्षों से सुझाव मांगे...

भारत ने अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों में सुरक्षित और निर्बाध नौवहन की मांग फिर दोहराई

0
नई दिल्ली।  भारत ने विदेशी अंशदान (विनियमन) संशोधन विधेयक पर अमरीका के सांसदों की आपत्तियों को खारिज करते हुए कहा है कि यह देश...

संसद से पारित हुआ सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विकास-संशोधन विधेयक

0
नई दिल्ली। संसद ने सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विकास-संशोधन विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। राज्यसभा से सोमवार को मंजूरी मिलने के बाद...

मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड क्रीड़ा विश्वविद्यालय गौलापार के निर्माण कार्यों की समीक्षा की

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समक्ष मुख्यमंत्री आवास में खेल विभाग द्वारा उत्तराखंड क्रीड़ा विश्वविद्यालय, गौलापार (नैनीताल) के निर्माण कार्यों की विस्तृत प्रगति...