24 C
Dehradun
Monday, July 27, 2026


spot_img

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा-विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि विकसित भारत के निर्माण में देश के युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि युवा केवल विकसित भारत की ताकत ही नहीं, बल्कि उसके सबसे बड़े लाभार्थी भी हैं। वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से विकसित वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि जब युवाओं की ऊर्जा देश की चुनौतियों के समाधान में लगती है, तो देश का भविष्य और उज्ज्वल होता है। उन्होंने कहा कि जमीनी हकीकत से जुड़कर युवा समावेशी विकास को और मजबूत बनाते हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि विकसित वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को सीमावर्ती गांवों को देखने, समझने और उनसे जुड़ने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम बड़ा लोकप्रिय बन गया है। प्रतियोगिता में करीब 3 लाख युवाओं ने हिस्‍सा लिया, जिनमें से 400 से अधिक प्रतिभागियों का चयन किया गया।

उन्होंने कहा कि विकसित गांव ही विकसित भारत की मजबूत नींव हैं और इस लक्ष्य को हासिल करने में युवाओं की अहम भूमिका है। प्रधानमंत्री ने कहा कि सीमावर्ती गांवों के लोगों ने कठिन परिस्थितियों के बावजूद हमेशा देशभक्ति की भावना को बनाए रखा है। उन्होंने कहा कि सरकार की सीमावर्ती गांव पहले गांव की सोच के तहत इन क्षेत्रों में तेज़ी से विकास हो रहा है। आज़ादी के बाद पहली बार कई गांवों तक सड़क, बिजली और नल से जल जैसी बुनियादी सुविधाएं पहुंची हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि सामूहिक भागीदारी हमेशा से भारत की सांस्कृतिक परंपरा की ताकत रही है। उन्होंने कहा कि देश में लोग लंबे समय से मिलकर काम करते हुए गीत गाते रहे हैं, जिससे एकता मजबूत होती है और सामूहिक प्रयास अधिक आनंददायक तथा तनावमुक्त बनते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार उन लोगों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास कर रही है, जो अब तक इससे वंचित रहे थे।

प्रधानमंत्री ने कहा कि कई युवा इस यात्रा पर अकेले निकले थे, लेकिन माई भारत पहल के माध्यम से वे एक परिवार बनकर लौटे। उन्होंने इसे कार्यक्रम की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि इससे व्यक्तिगत अनुभव राष्ट्रीय एकता और अपनत्व की भावना में बदल गए।

स्वतंत्र रूप से इस यात्रा में शामिल हुईं युवा महिलाओं का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी भागीदारी भारत की बेटियों के आत्मविश्वास और साहस का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि सरकार हर युवा, विशेषकर देश की बेटियों को आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।

विकसित वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के अंतर्गत प्रतिभागियों को सीमावर्ती क्षेत्रों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति, सांस्कृतिक विरासत और विकास की संभावनाओं को नज़दीक से जानने का अवसर मिलता है। यह कार्यक्रम सामुदायिक भागीदारी, राष्ट्रीय एकता और सीमावर्ती गांवों के कार्यनीतिक महत्व के प्रति जागरूकता भी बढ़ाता है। आज सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के 400 से अधिक युवाओं ने प्रधानमंत्री के साथ अपने अनुभव साझा किए।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

आधुनिक तकनीक के उपयोग से संसद के उच्च सदन में कार्य अधिक तेज तथा...

0
नई दिल्ली। राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने कहा कि आधुनिक तकनीक के उपयोग से संसद का उच्च सदन अधिक तेज तथा कागज-मुक्त हो गया...

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने की परीक्षा सुधारों के लिए उच्चस्तरीय टास्क फोर्स के गठन...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने परीक्षा सुधारों के लिए प्रख्यात प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ नंदन नीलेकणी की अध्यक्षता में एक विशेष कार्यबल के गठन की...

पाकिस्तान के साथ वार्ता केवल अवैध कब्‍जे वाले जम्मू-कश्मीर के मुद्दे पर होगी: रक्षा...

0
नई दिल्ली।  रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दोहराया कि पाकिस्तान के साथ वार्ता केवल पाकिस्‍तान के अवैध कब्‍जे वाले जम्मू-कश्मीर पर केंद्रित होगी। इसके...

‘भ्रमण से भ्रम मिटते हैं, सीमांत गांव देश के प्रहरी भी हैं और पहला...

0
देहरादून। देश की सीमाओं पर बसे गांवों को विकास की मुख्यधारा में लाने और उनकी सामरिक व सांस्कृतिक महत्ता से नई पीढ़ी को रूबरू...

एसटीएफ ने 25 लाख की साइबर ठगी का मास्टरमाइंड बंगाल से गिरफ्तार किया

0
देहरादून। उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की साइबर क्राइम पुलिस ने 24.95 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले में बड़ी सफलता हासिल करते...