23.1 C
Dehradun
Tuesday, July 28, 2026


spot_img

प्राइमरी और माध्यमिक स्कूलों के एकीकरण हेतु कमेटी गठित, एक माह में देनी होगी रिपोर्ट |Postmanindia

उत्तराखंड में प्राइमरी स्कूलों एवं माध्यमिक स्कूलों के समायोजन को लेकर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कमेटी का गठन कर दिया है. मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के निर्देश पर प्राथमिक विद्यालयों एवं माध्यमिक विद्यालयों के समायोजन एवं एकीकरण के लिए जिला उधम सिंह नगर की तर्ज पर अध्ययन एवं अग्रिम कार्रवाई के लिए प्रभारी सचिव डॉ नीरज खैरवाल को जिम्मेदारी सौंपी गई है. मुख्यमंत्री के निर्देश पर नीरज खैरवाल की अध्यक्षता में समिति का गठन किया गया है इस समिति में निदेशक माध्यमिक एवं प्रारंभिक शिक्षा बतौर सदस्य सचिव रहेंगे.

इसके अलावा सभी जिलों के जिलाधिकारी इसके सदस्य होंगे. समिति प्रश्नगत प्रकरणों के संबंध में सभी पहलुओं का ध्यान करते हुए 1 माह के भीतर अपनी रिपोर्ट मुख्यमंत्री कार्यालय को उपलब्ध कराएगी. आपको बता दें कि लंबे समय से शासन में प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों के एकीकरण को लेकर प्रस्ताव बनाया गया था. जिस पर मुख्यमंत्री कार्यलय से आज आदेश जारी हुए हैं.

ये भी पढ़ें: पर्यटन मंत्री सतपाल महराज ने उठाई बड़ी माँग, हरिद्वार में स्लॉटर हाऊस पर लगे रोक

spot_img

Related Articles

Latest Articles

प्रमुख सचिव ने की चम्पावत विधान सभा क्षेत्र की सीएम घोषणाओं की समीक्षा

0
देहरादून: प्रमुख सचिव, वित्त  रमेश कुमार सुधांशु की अध्यक्षता में सोमवार को सचिवालय में चम्पावत विधान सभा क्षेत्र की सीएम घोषणाओं की समीक्षा बैठक...

मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 93...

0
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के विभिन्न जनपदों में हेलीपैड निर्माण, विस्तार एवं अन्य अवस्थापना सुविधाओं के विकास के साथ ही सड़क...

जनसमस्याओं के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जिलाधिकारी ने सुनीं 164 शिकायतें

0
देहरादून। आमजन की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी और संवेदनशीलता के साथ समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सोमवार को आयोजित ‘समाधान दिवस’ में जिलाधिकारी...

प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, मुख्यमंत्री ने बढ़ाया उत्साह

0
हरिद्वार/देहरादून। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षण संस्थान, उत्तराखंड द्वारा रुड़की में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट...

विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार विकसित उत्तराखंड की आधारशिलाः मुख्यमंत्री

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार विकसित उत्तराखंड की आधारशिला हैं। राज्य सरकार  उत्तराखंड को अनुसंधान, नवाचार और...