25.5 C
Dehradun
Thursday, July 16, 2026


spot_img

गैरसैण में घाट क्षेत्र के ग्रामीणों पर पुलिस ने जबरदस्त लाठीचार्ज, देखें वीडियो |Postmanindia

सड़क चौड़ीकरण की मांग को लेकर महीनों से आंदोलनरत घाट क्षेत्र के ग्रामीणों पर पुलिस ने जबरदस्त लाठीचार्ज किया. लाठीचार्ज में कई ग्रामीणों के घायल होने की सूचना मिल रही है. घाट-नंदप्रयाग मोटर मार्ग को डेढ़ लेन बनाने की मांग को लेकर क्षेत्र के ग्रामीण कई महीनों से आंदोलनरत हैं. सोमवार को बजट सत्र के बहाने सरकार गैरसैंण पहुंची तो ग्रामीणों ने सरकार से सीधे बात करने की मंशा से गैरसैंण कूच किया.

दिवालीखाल के पास बड़ी संख्या में पुलिस बल ने अवरोध खड़े कर ग्रामीणों को आगे बढ़ने से रोक दिया. इस दौरान पहले नोकझोंक हुई और फिर देखते ही देखते पुलिस ने ग्रामीणों पर लाठीचार्ज करना शुरू कर दिया. लाठीचार्ज की जद में महिलाएं भी आई. आरोप लग रहा है कि पुलिस ने चीख पुकार के बाद भी लाठीचार्ज जारी रखा. ग्रामीण भागने लगे तो पुलिस ने वाटर कैनन से पानी की बौछार शुरू कर दी. बताया जा रहा है कि पुलिस की लाठीचार्ज में कई लोग घायल हुए हैं.

ये भी पढ़ें: पर्यटन मंत्री सतपाल महराज ने उठाई बड़ी माँग, हरिद्वार में स्लॉटर हाऊस पर लगे रोक

spot_img

Related Articles

Latest Articles

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कृषि को मजबूत करने के लिए सीएसआर के...

0
नई दिल्ली। कृषि और किसान कल्‍याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज स्टार्टअप, कौशल विकास और कृषि प्रौद्योगिकी के माध्यम से कृषि को मजबूत...

प्रधानमंत्री मोदी भारत की पहली हाइड्रोजन रेलगाड़ी को दिखाएंगे हरी झंडी

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को हरियाणा के जींद रेलवे स्टेशन पर जींद और सोनीपत के बीच चलने वाली भारत की पहली हाइड्रोजन...

व्यापार समझौता लागू होने के पहले दिन भारत ने ब्रिटेन को किया 14 करोड़...

0
नई दिल्ली। भारत-ब्रिटेन व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौता लागू होने के पहले दिन भारत से ब्रिटेन को 14 करोड़ डॉलर का सामान निर्यात किया...

‘एक देश, एक चुनाव’ के प्रस्ताव पर जेपीसी की लखनऊ में परामर्श बैठक पूरी

0
नई दिल्ली।  ‘एक देश, एक चुनाव’ के प्रस्ताव से जुड़े ढांचे की जांच कर रही संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) ने आज लखनऊ में तीन...

देहरादून महायोजना-2041 के आठवें दिन उमड़ी जनभागीदारी, नागरिकों ने रखे विकसित दून के सुझाव

0
देहरादून:  राजधानी के भविष्य की विकास दिशा तय करने वाली देहरादून महायोजना-2041 को जनआकांक्षाओं के अनुरूप बनाने के लिए मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा...