29 C
Dehradun
Friday, July 3, 2026


spot_img

महाराज के अनुरोध पर सरकार ने दिये हरिद्वार में स्लॉटर हाउस बंद के निर्देश |Postmanindia

उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज द्वारा हरिद्वार में स्लॉटर हाउस बंद करने के अनुरोध को अमली जामा पहनाते हुए आज प्रदेश सरकार ने आदेश जारी कर दिए हैं। सचिव शैलेश बगोली ने प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के निर्देश पर आज हरिद्वार में सभी स्लॉटर हाउस बंद करने के आदेश जारी कर दिए। गौरतलब है कि पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के अनुरोध पर और क्षेत्रीय विधायकों द्वारा स्लॉटर हाउस बंद करने के लिए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को 1 मार्च को एक पत्र सौंपा था जिसमें उन्होने हरिद्वार में स्लाटर हाउस पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने की मांग की थी। सतपाल महाराज का कहना था कि धार्मिक आस्था के केंद्र हरिद्वार में स्लाटर हाउस के निर्माण का कोई मतलब नहीं है। हरिद्वार के भाजपा विधायकों ने भी सतपाल महाराज के सुर में सुर मिलाया था और मुख्यमंत्री से हरिद्वार के स्लाटर हाउस तुरंत बंद करने की मांग की थी जिसके बाद आज स्लॉटर हाउस बंद करने के विधिवत आदेश जारी हो कर दिये गये। प्रदेश के पर्यटन, सिंचाई एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि धर्मनगरी हरिद्वार देश की आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक राजधानी है। इसलिए यहां स्लॉटर हाऊस का कोई औचित्य नहीं है।

ये भी पढ़ें: आईएनएस विक्रांत : आजाद भारत का पहला विमान वाहक पोत, 1971 के युद्ध का हीरो

spot_img

Related Articles

Latest Articles

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने फ्रांस में निवेश और बैंकिंग सहयोग पर की चर्चा

0
नई दिल्ली। फ्रासं के दौरे पर गई वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज पेरिस में बीएनपी पारिबास समूह के कॉर्पोरेट और संस्थागत बैंकिंग के...

भारत और जापान ने रणनीतिक तेल भण्‍डार बढाने और समुद्री परिवहन सुगम बनाने के...

0
नई दिल्ली। भारत और जापान ने एशिया में रणनीतिक तेल भण्‍डार को बढाने और समुद्री परिवहन सुगम बनाने के लिए ऊर्जा साझेदारी की घोषणा...

भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े के तीन युद्धपोत सिंगापुर पहुंचे

0
नई दिल्ली। भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े के जहाज उदयगिरि, कवरत्ती और शक्ति कल सिंगापुर के चांगी नौसेना अड्डे पर पहुंचे। रक्षा मंत्रालय ने...

भारत के विकास की गति और जापान की विशेषज्ञता के साथ मिलने पर पूरी...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि भारत-जापान संबंध बहुत विशेष हैं और आर्थिक साझेदारी की सफलता के कई शानदार उदाहरण मौजूद...

यूजेवीएन निदेशक मंडल की बैठक आयोजित, वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट को मंजूरी, प्रमुख...

0
देहरादून। यूजेवीएन लिमिटेड के निदेशक मंडल की बैठक मुख्य सचिव, उत्तराखंड शासन एवं अध्यक्ष यूजेवीएन लिमिटेड आनंदवर्धन की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। प्रबंध निदेशक...