15.1 C
Dehradun
Monday, March 23, 2026


spot_img

विचारधारा को परे रख कुम्भ में एकजुट दिखेंगे आरएसएस और सेवादल, पढ़िए खास ख़बर |Postmanindia

कुम्भ मेले में आने वाले लाखों-करोड़ों श्रद्धालुओं के आस्थावान सैलाब को संभालने के लिए हजारों पुलिस के जवानों के साथ अलग-अलग सामाजिक, धार्मिक और सांस्कृतिक संगठनों के स्वयंसेवक भी अपनी-अपनी सेवाएं देते हैं. इस बार भी NSS, NCC, देवसंस्कृति विश्वविद्यालय, व्यापार मंडल, वैदिक कन्या गुरुकुल, भारत सेवाश्रम संघ, पतंजलि योगपीठ द्वारा हजारों स्वयंसेवक को कुम्भ मेला पुलिस के आग्रह पर कुम्भ मेला व्यवस्थाओं में सहयोग कराने के लिए नियुक्त किया गया है. इसके अलावा अन्य धर्मों के संगठनों जैसे गुर्जर विस्थापन समिति, ज्वालापुर कस्सावान के द्वारा भी यातायात व्यवस्था में सहयोग किये जाने की पेशकश की है.

परन्तु इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि परस्पर विरोधी विचारधाराओं वाले दो संगठन उत्तराखंड पुलिस के आग्रह पर किसी कार्य को सम्मिलित रूप से सकुशल सम्पन्न कराने हेतु एक साथ आये. यहां बात हो रही है आरएसएस और कॉंग्रेस सेवादल की. यह बात सर्वविदित है कि ये दोनों संगठन राजनीतिक रूप से एक दूसरे से अलग और परस्पर विरोधी विचारधाराओं को मानते हैं और अधिकाँश मुद्दों पर एक दूसरे से असहमति ही रखते हैं. लेकिन इस बार उत्तराखंड पुलिस के आग्रह पर ये दोनों ही संगठन कुम्भ 2021 के सकुशल, सुव्यवस्थित और सफल आयोजन में सहभागी बनने के लिए एक साथ आये हैं.

दोनो ही संगठनों के पदाधिकारियों के द्वारा कुम्भ मेला पुलिस को आश्वस्त किया गया है कि वे सनातन संस्कृति के सबसे बड़े पर्व कुम्भ मेला 2021 को सकुशल, सुरक्षित रूप से सम्पन्न कराने के लिए एक दूसरे के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सेवाभाव से काये करने के लिए तैयार हैं और इसके लिए दोनो ही संगठन अपने हजारों स्वयंसेवकों को कुम्भ मेला पुलिस के दिशा-निर्देशन में कुम्भ मेला संचालन  में सहयोग हेतु  लगाएंगे.उत्तराखंड पुलिस की इस पहल की आम जनमानस द्वारा  अत्यंत सराहना और प्रशंसा की जा रही है.

ये भी पढ़ें: बंगाल चुनाव में सतपाल महाराज ने सँभली प्रचार की कमान, भाजापा प्रत्याशियों के लिए माँगे वोट

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सर्वोच्च न्यायालय ने राज्यों और केंद्र को जेल स्थिति के ताजा आंकड़े प्रस्तुत करने...

0
नई दिल्ली। सर्वोच्च न्यायालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को जेल की स्थिति से संबंधित ताजा आंकड़े 18 मई तक प्रस्तुत करने...

भारत अपनी तकनीकी जरूरतों के साथ ग्लोबल साउथ की उभरती अर्थव्यवस्थाओं की मांग भी...

0
देहरादून: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने विश्वास व्‍यक्‍त किया है कि भारत न केवल अपनी तकनीकी जरूरतों को पूरा करेगा, बल्कि ग्‍लोबल साउथ...

15 करोड़ से अधिक ग्रामीण परिवारों तक नल से जल के कनेक्शन पहुंच चुके...

0
देहरादून: केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल ने कहा है कि 15 करोड़ से अधिक ग्रामीण परिवारों तक नल से जल के कनेक्शन पहुंच...

देश भर में आवश्यक ईंधन की कोई कमी नहीं: पेट्रोलियम मंत्रालय

0
देहरादून: सरकार ने आश्वस्त किया है कि देश भर में आवश्यक ईंधन की कोई कमी नहीं है, तेल शोधन संयंत्र पूरी क्षमता से काम...

एफआरआई देहरादून के राष्ट्रीय वानिकी कार्यक्रम में उपग्रह-आधारित वन निगरानी प्रणालियों को शामिल करने...

0
देहरादून। “सतत वन-आधारित जैव-अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देनेः मुद्दे और चुनौतियाँ“ विषय पर राष्ट्रीय कार्यशाला आईसीएफआरई देहरादून में संपन्न हुई। इसमें नीति-निर्माता, वैज्ञानिक, उद्योग प्रतिनिधि...