24.6 C
Dehradun
Saturday, July 25, 2026


spot_img

बंगाल चुनाव में सतपाल महाराज ने सँभली प्रचार की कमान, भाजापा प्रत्याशियों के लिए माँगे वोट |Postmanindia

उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज को भारतीय जनता पार्टी हाईकमान ने पश्चिमी बंगाल के विधानसभा चुनावों में बतौर स्टार प्रचारक की जिम्मेदारी दी है. महाराज को भारतीय जनता पार्टी के संगठन महासचिव बीएल संतोषी ने पश्चिमी बंगाल विधानसभा चुनाव प्रचार में बतौर स्टार प्रचारक जाने के निर्देश दिए. उत्तर बंगाल में भाजपा के चुनाव प्रचार का दायित्व संभाल रहे केंद्रीय पर्यटन मंत्री प्रह्लाद पटेल सतपाल महाराज के नई दिल्ली स्थित आश्रम में आए और उन्हें हाईकमान के निर्णय से अवगत कराते हुए उनके साथ उत्तर बंगाल में पार्टी के एजेंडे पर विस्तृत चर्चा भी की.

उन्होने महाराज को बताया कि उत्तर बंगाल में परिवर्तन के लिए भाजपा के विजन जिसमें उत्तर बंगाल में एक एम्स की स्थापना, मानव संसाधन मंत्रालय के सहयोग से एक केंद्रीय विश्वविद्यालय की स्थापना, क्षेत्र में चाय बागानों, सिनकोना गार्डन, वन में रहने वाले निवासियों के लिए पारजा पट्टा जैसे अधिकारों को सुनिश्चित करने, चाय बागान श्रमिकों के लिए मजदूरी बढ़ाकर 350 रुपये प्रतिदिन करने के अलावा हर घर जल के माध्यम से 2024 तक सभी घरों में 100% सुरक्षित पेयजल सुनिश्चित करने, पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बागडोगरा हवाई अड्डे को एक अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए अपग्रेड करने के साथ-साथ बौद्ध पर्यटक सर्किट, पहाड़ों की रानी पर्यटन सर्किट और स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए सिलीगुड़ी में एक आईटी पार्क स्थापित करने सहित अनेक विषयों पर चर्चा हुई.

इन तमाम विषयों पर चर्चा करने के बाद सतपाल महाराज पश्चिमी बंगाल के लिए रवाना हुए जहाँ वह कल (सोमवार) को जिला दार्जलिंग के सुकना निकट सैन्य स्टेशन, सिम्बुलबाड़ी मैदान में भारतीय जनता पार्टी की एक चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे.

ये भी पढ़ें: मुख्यमंत्री तीरथ रावत की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव, कल सल्ट दौरा कर सकते हैं सीएम

spot_img

Related Articles

Latest Articles

केंद्रीय मंत्रीमंडल ने पेपर लीक मामलों में फास्ट-ट्रैक न्यायालय बनाने के लिए मसौदा विधेयक...

0
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्रीमंडल ने पेपर लीक और परीक्षा में गड़बड़ी के मामलों में फास्ट-ट्रैक न्यायालय बनाने और कड़ी सज़ा सुनिश्चित करने के लिए...

संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही विपक्ष के हंगामे के कारण सोमवार तक स्थगित

0
नई दिल्ली।  संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही नीट परीक्षा पेपर लीक और छात्र विरोध प्रदर्शन को लेकर लगातार पांचवें दिन भी विपक्ष के...

नेशनल परीक्षा एजेंसी के 47 अधिकारियों को किया बर्खास्त

0
नई दिल्ली। नेशनल परीक्षा एजेंसी के 47 अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक इनमें से कुछ अधिकारियों के खिलाफ कानूनी और...

प्रदेश सरकार ने आईएएस अफसरों के दायित्वों में किया फेरबदल

0
देहरादून। प्रदेश सरकार ने 11 आईएएस, आईएफएस अफसरों के विभागों में फेरबदल किया है। इनमें कई वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हैं। कार्मिक विभाग ने...

उरेड़ा का रिश्वतखोर परियोजना अधिकारी 40 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

0
देहरादून। विजिलेंस विभाग की टीम ने उत्तराखण्ड अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (उरेडा) बागेश्वर में तैनात परियोजना अधिकारी धीरेन्द्र सिंह पटवाल को 40 हजार रुपये...