32.1 C
Dehradun
Saturday, July 18, 2026


spot_img

कोरोना के बढ़ते मामले देख सीएम ने दिए पुलिस को सख़्ती बरतने के आदेश |Postmanindia

उत्तराखंड में लगातार कोरोना के मामलों में इज़ाफ़ा हो रहा है, इसी चिंता को देखते हुए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने सभी जिलाधिकारियों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को कोविड-19 से बचाव के लिये मास्क का प्रयोग, सोशल डिस्टेंसिंग तथा समस्त नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये हैं. इसमें किसी तरह की रियायत न बरती जाए. प्रमुख बाजारों और भीड़ भाङ वाले स्थलों एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किये जाएं. समस्त उपजिलाधिकारी एवं सर्कल ऑफ़िसर इसकी स्वयं माॅनिटरिंग करें.

मुख्यमंत्री ने कहा कि निरंतर बढ रहे कोरोना के मामलों को देखते हुए लिये जरूरी है कि कोविड गाइडलाइन का अनुपालन हर व्यक्ति द्वारा किया जाए. जो भी व्यक्ति इसका उल्लंघन करे, उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाए. बिना मास्क के नजर आने या सोशल डिस्टेंसिंग की अवहेलना करने पर तुरंत चालान किया जाए. बाजारों व दुकानों पर भी लोग दो गज की दूरी बनाए रखें. इसके लिये दुकानदारों और वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों को प्रेरित किया जाए. एक बार फिर से व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाए जाएं. लोगों को ‘दवाई भी और कङाई भी’ के लिए प्रेरित किया जाए.

ये भी पढ़ें: तीरथ सरकार में पहले OSD की तैनाती, पौड़ी के जगमोहन सुंदरियाल को मिली ज़िम्मेदारी

spot_img

Related Articles

Latest Articles

लगभग 95 करोड़ भारतीयों वाली मतदाता सूची एक जीवंत दस्तावेज: मुख्य निर्वाचन आयुक्त

0
नई दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा है कि चुनाव संविधान, चुनावी कानूनों और समय-समय पर आयोग द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 19 जुलाई से मोल्दोवा, उत्तरी मैसेडोनिया और रोमानिया की राजकीय यात्रा...

0
नई दिल्ली।  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 19 से 25 जुलाई तक मोल्दोवा, उत्तरी मैसेडोनिया और रोमानिया की राजकीय यात्रा पर रहेंगी। विदेश मंत्रालय में सचिव...

प्रधानमंत्री मोदी ने चंडीगढ़ और जलंधर में कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी और...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज जलंधर में 5,470 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी और कई का...

प्रधानमंत्री मोदी ने हरियाणा से भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने  हरियाणा के जींद रेलवे स्टेशन पर जींद और सोनीपत के बीच चलने वाली भारत की पहली हाइड्रोजन-चालित ट्रेन...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश—आपदा प्रबंधन में लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त...

0
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में राज्य के सभी जनपदों से अतिवृष्टि, मानसून की स्थिति, चारधाम यात्रा, डेंगू की रोकथाम तथा...