21.1 C
Dehradun
Tuesday, February 10, 2026


spot_img

साइकिल को बनाया खेती का हल, किसानों की बड़ी मुश्किल आसान |Postmanindia

छोटे किसानों के लिए खेती करना काफी कठिन होता है क्योंकि खेत की जुताई के लिए उनके पास न तो हल होता है और न ही बैलों की जोड़ी. इतने छोटे खेतों में ट्रैक्टर से जुताई कर पाना भी मुमकिन नहीं होती. खासतौर से पहाड़ी इलाकों के किसानों को इस समस्या से ज्यादा जूझना पड़ता है.

ऐसे में इस बड़ी समस्या को एक शख्स ने समझा और फिर उसने देसी जुगाड़ से बना डाला एक हल. दरअसल, उसने घर में पड़ी एक पुरानी साइकिल की मदद से न केवल एक हल बनाया बल्कि उस ही का इस्तेमाल कर खेत की जुताई भी की. ये करिश्मा हुआ है हिमाचल प्रदेश की धरती पर. 

हिमाचल प्रदेश के किसानों के लिए खेती की देसी तकनीक बनी बड़ा सहारा 

जी हां, जहां समय बदलने के साथ हिमाचल प्रदेश के किसान भी अब खेती के लिए तकनीक का प्रयोग कर रहे हैं. ऊना जिले के बंगाणा क्षेत्र के किसान भी नई तकनीक का सहारा लेकर खेती के कार्यों को अंजाम दे रहे हैं.

महिला किसान भी आसानी से चला लेती हैं साइकिल के पहिए का हल 

इस क्षेत्र के अनेक किसान खेती के लिए ट्रैक्टर और बैलों की जगह साइकिल के पहिए से हल बनाकर खेती कर रहे हैं. उनका कहना है कि इस तकनीक से खेती का खर्च कम होता है और फसलों की अच्छी पैदावार होती है. खास बात यह है कि इस हल की मदद से महिलाएं भी अब आसानी से खेती कर रही हैं.

इलाके के किसानों को खूब पसंद आ रही ये तकनीक

बंगाणा क्षेत्र में लखविंद्र कुमार पिछले काफी समय से साइकिल के पहिए से हल बनाने का काम कर रहे हैं. उनका कहना है कि किसानों को यह तकनीक काफी पसंद आई है और बाहरी जिलों में भी इसकी मांग बढ़ रही है. खेती की इस नई तकनीक से किसानों के धन की बचत भी हो रही है, जिससे वे काफी खुश हैं.

यह भी पढ़ें: प्रदेश में कोरोना संक्रमण को देखते हुए एलटी भर्ती परीक्षा स्थगित

spot_img

Related Articles

Latest Articles

कर्नाटक कांग्रेस नेतृत्व विवाद: शिवकुमार को CM बनाने की फिर उठी मांग, 80 से...

0
बंगलूरू। कर्नाटक में सत्ता के नेतृत्व को लेकर जारी विवाद एक बार फिर से सामने आ गया है। डीके शिवकुमार के एक करीबी विधायक...

भारत और ग्रीस ने सैन्य सहयोग योजना पर किए हस्ताक्षर, हिंद महासागर से भूमध्य...

0
नई दिल्ली। भारत और ग्रीस ने रक्षा क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के लिए व्यापक समझौता किया है। सोमवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और...

बंगाल में SIR को जानबूझकर रोका जा रहा’, EC ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल...

0
नई दिल्ली। चुनाव आयोग (ईसीआई) ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि पश्चिम बंगाल में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया को जानबूझकर बाधित किया...

रूसी तेल खरीदेगा भारत?: विदेश सचिव बोले- कच्चा तेल खरीद के जितने अधिक विकल्प...

0
नई दिल्ली। भारत सरकार ने कच्चे तेल की खरीद में विविधता को ऊर्जा सुरक्षा की कुंजी बताया है। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा...

मुख्यमंत्री ने डॉ. नित्यानंद की जन्मशताब्दी वर्ष पर आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी कार्यक्रम में किया...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को दून विश्वविद्यालय, देहरादून में डॉ. नित्यानंद की जन्मशताब्दी वर्ष समारोह के उपलक्ष्य पर आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी...