26.2 C
Dehradun
Saturday, September 5, 2026


spot_img

घर बैठे पाएँ कोरोना का इलाज, स्वास्थ्य विभाग की इस पहल से जुड़े |Postmanindia

प्रदेश भर में कोविड मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने नई रणनीति बनाई है. जिन मरीजों में वायरस के लक्षण होंगे उनके लिए रिपोर्ट का इंतजार नहीं किया जाएगा बल्कि दवाई शुरू कर दी जाएंगी.कोरोना के लक्षण वाले मरीज विभिन्न अस्पतालों में जांच कराने पहुंच रहे हैं. जांच का दबाव बढने से उन्हें जांच रिपोर्ट भी कई दिन में मिल रही है. जांच रिपोर्ट मिलने में हो रही देरी की वजह से इलाज में भी स्वाभाविक ही देरी हो रही है. इसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने अब नई पहल की है. इसके तहत जिन मरीजों में लक्षण है उनकी जांच रिपोर्ट का इंतजार नहीं किया जाएगा. ऐसे मरीजों की दवाएं शुरू कर दी जाएंगी. स्वास्थ्य महानिदेशक डा तृप्ति बहुगुणा ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है. सभी जिलों के अधिकारियों को इस बावत आदेश दिये हैं.जिसके तहत लक्षण वाले मरीजों के लिए संबंधित जांच केंद्र पर एक पैकेट मौजूद रहेगा. इस पैकेट में दवाओं के साथ उसे प्रयोग करने की विधि से संबंधित पर्चा होगा. मास्क का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने, सैनिटाइजेशन व शारीरिक दूरी का पालन करने की भी जानकारी दी जाएगी.

पैकेट में होंगी ये सात दवाएं

  • आइवरमेक्टिन
  • एजिथ्रोमायसिन
  • डोक्सी
  • क्रोसिन
  • लिम्सी
  • जिंकोनिया
  • कैलसिरोल सचेट

दवाओं के साथ ये भी सलाह

  • दिन में 3-4 लीटर पानी पीएं.
  • दिन में कम से कम 3 बार भाप लें.
  • 8 घंटे की नींद लें.
  • 45 मिनट तक व्यायाम करें.
  • समय-समय पर ऑक्सीजन का स्तर चेक करते रहें.

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में जानलेवा कोरोना पिछले 48 घंटे में 49 लोगों ने गंवाई जान

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...

0
नई दिल्ली।  भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...

नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...

0
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...

भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...

0
नई दिल्ली।  विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...

लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

0
देहरादून:  रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...

मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...