29.2 C
Dehradun
Wednesday, July 22, 2026


spot_img

आम आदमी पार्टी में शामिल हुए कर्नल अजय कोठियाल, आप की तरफ से मुख्यमंत्री का चेहरा होंगे कर्नल कोठियाल |Postmanidia

देहरादून उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर आम आदमी पार्टी और सक्रिय हो गई है. 2013 की आपदा के बाद केदारनाथ पुनर्निर्माण में अहम भूमिका निभाने वाले रिटायर्ड कर्नल अजय कोठियाल ने आज सोमवार को आप पार्टी का दामन थाम लिया है. हरिद्वार रोड स्थित एक होटल में मिशन उत्तराखंड नवनिर्माण कार्यक्रम के तहत कर्नल कोठियाल आम आदमी पार्टी में शामिल हुए. आप के प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया और प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर के नेतृत्व में आप कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया. उन्होंने कहा कि आप पार्टी ने दिल्ली में बेहतर काम किया है. बेरोजगारी और हेल्थ सेक्टर में पार्टी उत्तराखंड में भी मजबूती से काम करेगी. पार्टी का मकसद युवाओं को आगे रखकर प्रदेश में विकास करना है.

सैन्य परिवार बाहुल्य प्रदेश में कर्नल अजय कोठियाल की सैन्य पृष्ठभूमि पार्टी को उत्तराखंड में पैठ जमाने में मदद कर सकती है. अब प्रदेश में आम आदमी पार्टी भी इसी राह पर चलती हुई दिखाई दे रही है. आप पार्टी ने कर्नल अजय कोठियाल को प्रदेश में प्रमुख चेहरे की तरह पेश किया है. सूत्रों के मुताबिक आप का यह अभियान अब कांग्रेस और भाजपा को परेशान कर सकता है. प्रदेश में विधानसभा चुनाव के नजदीक आने के साथ ही राजनीतिक उठापटक अब और तेज होने की संभावना है.

जानें कर्नल कोठियाल के बारे में खास बातें

नाम – सेवानिवृत्त कर्नल अजय कोठियाल

जन्म – गुरदासपुर, पैतृक गांव- ग्राम चैंफा, जिला टिहरी गढ़वाल

वर्तमान में निवास – बसंत विहार देहरादून

जन्म तिथि – 26 फरवरी, 1968

शिक्षा – सेंट जोजेफ देहरादून, डीएवी पीजी कॉलेज से स्नातक

उपलब्धियां – दो बार के एवरेस्ट विजेता, एवरेस्ट अभियान का नेतृत्व किया, केदारनाथ पुनर्निर्माण में सक्रिय भूूमिका, नंदा देवी राजजात 2014 का संचालन, सेना के कई अभियानों को अंजाम दिया, यूथ फाउंडेशन के जरिए युवाओं को जोड़ा.

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में जानलेवा कोरोना आज 24 मौत, 2160 नए मामले

spot_img

Related Articles

Latest Articles

फ़िलीपींस की दो दिन की यात्रा पर रवाना होंगे विदेश मंत्री एस जयशंकर

0
नई दिल्ली। विदेश मंत्री सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर कल से फ़िलीपींस के मनीला की दो दिन की यात्रा पर रवाना होंगे। वे आसियान रूपरेखा के अंतर्गत...

प्रधानमंत्री मोदी ने पेपर लीक रोकने के लिए सभी पक्षों से मिलकर प्रयास करने...

0
नई दिल्ली। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के संसदीय दल की बैठक आज संसद भवन के जीएमसी बालयोगी ऑडिटोरियम में हुई। पारंपरिक रूप से संसद...

RBI की विशेष बदलाव योजना के अंतर्गत बैंकों ने 20 अरब डॉलर से अधिक...

0
नई दिल्ली। रिजर्व बैंक की विशेष बदलाव योजना के अंतर्गत बैंकों ने पिछले सप्‍ताह शुक्रवार तक 20 अरब सत्तर करोड डॉलर से अधिक की...

सरकार नीट पेपर लीक और उससे जुड़े मुद्दों पर संसद में चर्चा करने के...

0
नई दिल्ली। सरकार संसद में नीट और उससे जुड़े मुद्दों पर चर्चा करने के लिए तैयार है। नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह...

मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया...

0
देहरादून/हरिद्वार। हरिद्वार को आधुनिक, सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं विश्वस्तरीय आध्यात्मिक नगरी के रूप में विकसित करने की दिशा में राज्य सरकार ने एक महत्वपूर्ण कदम...