37.2 C
Dehradun
Sunday, April 26, 2026


spot_img

उत्तराखंड में बाहर से आने वाले लोग होंगे क्वॉरंटीन, बॉर्डर पर भी सख़्ती |Postmanindia

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के हालातों को देखते हुए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने प्रदेश में सभी जिला अधिकारियों को सख्ती बरतने के निर्देश दिए हैं. सीएम के निर्देश के बाद अब प्रदेश में बाहर से आने वाले हर एक व्यक्ति को अनिवार्य रूप से क्वॉरंटीन किया जाएगा. इतना ही नहीं जो लोग उत्तराखंड वापस आ रहे हैं उनके स्मार्ट सिटी पोर्टल के जरिए दोबारा से रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी. प्रदेश की सीमाओं का सख़्ती से चेकिंग के साथ ही दूसरे राज्य से आने वाले लोगों को RT-PCR की नेगेटिव रिपोर्ट के बिना सीमा में अनुमति नहीं दी जाएगी.

इन सब बातों को गंभीरता से पालन करने के लिए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने सभी जिला अधिकारियों को सख्ती से पालन करने के लिए कहा है. प्रदेश में क्वॉरंटीन और दूसरे राज्य से आने वाले लोगों के लिए राज्य सरकार आज विस्तृत SoP जारी कर सकती है. आपको बता दें कि प्रदेश में कोरोना तेजी से फैल रहा है लिहाजा राज्य सरकार ने सभी शिक्षण संस्थान बंद करने के भी आदेश जारी किए हैं. इतना ही नहीं राजधानी समेत पूरे प्रदेश में साप्ताहिक कोविड कर्फ़्यू की व्यवस्था शुरू कर दी है ताकि कोरोना के बढ़ते मामलों पर काबू किया जा सके.

यह भी पढ़ें: एक्शन में सरकार, खुद ग्राउंड जीरों पर रियलटी चेक करने उतरे सीएम तीरथ

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत में विकसित हुए उन्नत बख्तरबंद प्लेटफॉर्म; युद्धपोत परियोजना से जुड़ा हाइड्रोडायनामिक परीक्षण पूरा

0
नई दिल्ली:डीआरडीओ ने अहिल्यानगर में सेना के लिए दो उन्नत स्वदेशी बख्तरबंद प्लेटफॉर्म लॉन्च किए और नौसेना के युद्धपोत का सफल हाइड्रोडायनामिक परीक्षण पूरा...

उद्योग संवर्धन विभाग ने 10,000 करोड़ रुपये के स्टार्टअप इंडिया फंड ऑफ फंड्स 2.0...

0
नई दिल्ली। उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्‍यापार विभाग ने दस हजार करोड़ रुपए के स्‍टार्टअप इंडिया फंड ऑफ फंड्स- 2.0 के लिए संचालन दिशा-निर्देश...

मौसम विभाग ने कई राज्यों में अगले दो दिनों तक लू चलने की चेतावनी...

0
नई दिल्ली। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के दौरान दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, विदर्भ, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और...

अर्थशास्त्री अशोक कुमार लाहिड़ी नीति आयोग के उपाध्यक्ष नियुक्त

0
नई दिल्ली। अर्थशास्‍त्री अशोक कुमार लाहिडी को नीति आयोग का उपाध्‍यक्ष नियुक्‍त किया गया है। वे वर्तमान उपाध्‍यक्ष सुमन के० बेरी का स्‍थान लेंगे।...

सीएम ने मुख्यमंत्री आवास परिसर में शहद निकालने की प्रक्रिया का अवलोकन किया

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास परिसर में शहद निकालने की प्रक्रिया का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री आवास परिसर में इस...