28.8 C
Dehradun
Wednesday, July 22, 2026


spot_img

हरीश रावत की कांग्रेसियों को बड़ी नसीहत, 2022 के चुनावों तक धैर्य रखें |Postmanindia

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के क़द्दावर नेता हरीश रावत ने इशारों इशारों में अपने राजनीतिक विरोधियों को बड़ा संकेत दिया है. हरीश रावत लिखते हैं कि “राजनीति में यदि हम अमृतपान के लिये उत्सुक रहते हैं, तो विषपान भी हमें ही करना चाहिये, कार्यकर्ता साथी अपने धैर्य से हम सबका मार्गदर्शन कर रहे हैं, लोगों ने मेरी बहुत प्रशंसा की है. यदि कुछ लोगों को हममें कुछ अवगुण दिखाई दे रहे हैं या कुछ ऐसा नजर आ रहा है जिसकी सार्वजनिक आलोचना करना आवश्यक है, तो ऐसा करने वाले लोग अपने परिवार के भी हो सकते हैं और बाहर के भी हो सकते हैं. आलोचना, अधिकार है और मैं इस अधिकार का सम्मान करता हूँ. पिछले कुछ समय से मैं बड़ा आनंद ले रहा हूँ, मेरे कुछ मित्रों ने मुझे पंचिंग बॉक्स बना रखा है, कोई भी बात पसंद नहीं आती है तो वो फौरन मुझ पर पंच आजमाने लगते हैं, उनकी खुशी में मेरी भी खुशी है”

हरीश रावत लिखते हैं कि “इस समय अचानक फिर मुझे पंचिंग बॉक्स बनाया जा रहा है, कुछ लोगों को पंच मारने में आनंद आ रहा है तो कुछ लोग पंचिंग होते देखकर आनंदित हो रहे हैं, कुछ को कष्ट भी हो रहा है. मैं, कांग्रेस के लोगों से प्रार्थना करना चाहता हूंँ कि जिन्हें कष्ट हो रहा है उनको पार्टी के लिए इस कष्ट को सहर्ष उठाना चाहिये और इस मामले को सार्वजनिक विवाद का विषय नहीं बनाना चाहिए. सल्ट उपचुनाव में पार्टी जीते यह सबका प्रयास रहा है. विपरीत परिणामों की स्थिति में भी धैर्य और संयम रखने में हमारा भला है. यूँ भी कांग्रेस इस समय बिल्कुल विपरीत परिस्थितियों में काम कर रही है, यदि हम अपने-अपने स्तर पर संयम बनाए रखेंगे उससे पार्टी को कुछ होगान कुछ लाभ होगा. निकट भविष्य में राज्य में आम चुनाव होंगे, उससे पहले हो सकता है एकाद उपचुनाव और हों, तो इन सारे हालात में मुझ पर पंचिंग होते देखकर विचलित हो रहे लोगों से मैं प्रार्थना करना चाहता हूंँ कि कोई और रोकने के लिए आगे आ रहा है या नहीं आ रहा है, आप अपने आप पर नियंत्रण रखें और कोई भी, किसी भी तौर पर सार्वजनिक रूप से मुझको लेकर कही गई बात पर व्यक्तव्य जारी न करें और यह स्थिति 2022 के चुनाव तक बनी रहनी चाहिये, कोशिश करके देखिये”

यह भी पढ़ें: प्राइवेट हॉस्पिटल्स 70 प्रतिशत बेड कोविड मरीजों के लिए लिए करें आरक्षित- मुख्यमंत्री

Advertisement
spot_img

Related Articles

Latest Articles

फ़िलीपींस की दो दिन की यात्रा पर रवाना होंगे विदेश मंत्री एस जयशंकर

0
नई दिल्ली। विदेश मंत्री सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर कल से फ़िलीपींस के मनीला की दो दिन की यात्रा पर रवाना होंगे। वे आसियान रूपरेखा के अंतर्गत...

प्रधानमंत्री मोदी ने पेपर लीक रोकने के लिए सभी पक्षों से मिलकर प्रयास करने...

0
नई दिल्ली। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के संसदीय दल की बैठक आज संसद भवन के जीएमसी बालयोगी ऑडिटोरियम में हुई। पारंपरिक रूप से संसद...

RBI की विशेष बदलाव योजना के अंतर्गत बैंकों ने 20 अरब डॉलर से अधिक...

0
नई दिल्ली। रिजर्व बैंक की विशेष बदलाव योजना के अंतर्गत बैंकों ने पिछले सप्‍ताह शुक्रवार तक 20 अरब सत्तर करोड डॉलर से अधिक की...

सरकार नीट पेपर लीक और उससे जुड़े मुद्दों पर संसद में चर्चा करने के...

0
नई दिल्ली। सरकार संसद में नीट और उससे जुड़े मुद्दों पर चर्चा करने के लिए तैयार है। नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह...

मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया...

0
देहरादून/हरिद्वार। हरिद्वार को आधुनिक, सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं विश्वस्तरीय आध्यात्मिक नगरी के रूप में विकसित करने की दिशा में राज्य सरकार ने एक महत्वपूर्ण कदम...