35.2 C
Dehradun
Monday, May 25, 2026


spot_img

दवाओं की काला बाजारी पर सीएम सख़्त, नहीं संभले तो ख़ैर नहीं |Postmanindia

सीएम तीरथ सिंह रावत ने सचिवालय में आयोजित बैठक में प्रदेश में कोविड की स्थिति की समीक्षा करते हुए निर्देश दिये कि कालाबाजारी की शिकायतों पर दोषी लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाए. इसमें किसी तरह की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी. सीएम ने कहा कि बैठकों में जो निर्णय एक बार ले लिया जाता है, उसकी अनुपालना सुनिश्चित की जानी चाहिए. मई से राज्यव्यापी टीकाकरण अभियान संचालित किया जाना है. इसकी पुख्ता तैयारियां कर ली जाएं. कोविड प्रोटोकॉल का ध्यान रखते हुए कैम्प एप्रोच पर टीकाकरण की व्यवस्था की जाए. औद्योगिक संस्थानों, कालेजों, सहित ग्राम स्तर तक करना है. नगर निकायों की भांति ही पंचायतों में भी सेनेटाइजेशन कराया जाए. सीएम ने कहा कि प्रदेश के बोर्डर पर बाहर से आने वालों की सख्त चैकिंग हो. बिना आरटीपीसीआर नेगेटिव रिपोर्ट के किसी को भी ना आने दिया जाए. राज्य के प्रवासी लोगों के लिए रजिस्ट्रेशन जरूरी हो. उन्हें सीधे उनके घर भेजकर होम आइसोलेशन में रखा जाए. सीएम तीरथ ने अस्पतालों को उपलब्ध कराई गई रेमडेसिवर की मात्रा और तय दर सार्वजनिक करने के निर्देश दिये. आगे के 15 दिनों के अनुसार कोविड को लेकर प्लान हो. उसी के अनुरूप आक्सीजन, आईसीयू, जरूरी दवाएं आदि की व्यवस्था सुनिश्चित हो.आक्सीजन सप्लाई चेन मैनेजमेंट पर सर्वाधिक ध्यान देना होगे. जनजागरूकता के लिए व्यापक प्रचार प्रसार किया जाए. वीडियो कांफ्रेंसिग में आपदा प्रबंधन राज्य मंत्री धन सिंह रावत, अपर मुख्य सचिव राधा रतूङी, डीजीपी अशोक कुमार, सचिव अमित नेगी, नितेश झा, शैलेश बगोली सहित शासन के अन्य अधिकारी और जिलाधिकारी मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें: अच्छी पहल: कर्फ्यू में थाने की मेस से पहुँचा कोरोना संक्रमित को खाना

Advertisement
spot_img

Related Articles

Latest Articles

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया पंचायत जनप्रतिनिधियों से संवाद

0
देहरादून/खटीमा। विकासखण्ड सभागार खटीमा में जन जन की सरकार, मुख्यमंत्री संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पंचायत व निकाय जनप्रतिनिधियों से संवाद...

मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक, सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को निजी आवास, खटीमा से समस्त जिलाधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सभी...

विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर और अमरीकी विदेश मंत्री ने व्यापार, ऊर्जा और क्षेत्रीय सुरक्षा...

0
नई दिल्ली। विदेश मंत्री डॉ. सुब्रमण्यम जयशंकर और अमरीका के विदेश मंत्री मार्काे रूबियो ने आज नई दिल्ली में कई मुद्दों पर चर्चा की।...

देश के मध्य और उत्तर-पश्चिम हिस्सों में भीषण लू, सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त

0
नई दिल्ली। देश के मध्य और उत्तर-पश्चिम हिस्सों में भीषण लू के कारण सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है और तापमान औसत से काफी...

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, यूसीसी से किसी भी आदिवासी समुदाय के अधिकारों...

0
नई दिल्ली। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि सरकार ने विशेष प्रावधान करके सभी आदिवासी समुदायों को समान नागरिक संहिता (यूसीसी) से...