35.2 C
Dehradun
Wednesday, May 27, 2026


spot_img

9 महीने में 14 बार प्लाज्मा डोनेट कर शख्स ने रचा इतिहास, ‘इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड’ नाम हुआ दर्ज |Postmaninda

महामारी काल में कई लोग बिना डरे, सतर्कता के साथ दूसरों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं. ऐसे लोगों की हर छोटी-बड़ी कोशिश जरूरतमंदों की जिंदगी बचाने में काम आ रही है. इसी कड़ी में पुणे के अजय मुनोत ने तो कोरोना काल में कुछ इस तरह लोगों की जान बचाई कि उनका नाम “इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड” में दर्ज हो गया.

9 माह में 14 बार प्लाज्मा डोनेट

दरअसल, पुणे के अजय मुनोत ने बीते 9 माह में 14 बार प्लाज्मा डोनेट कर कई लोगों की जान बचाने का रिकॉर्ड बनाया है. इससे पहले इंग्लैंड के एक व्यक्ति ने 10 बार प्लाज्मा डोनेट किया था. बताना चाहेंगे, 50 वर्षीय अजय मुनोत ने 14 बार प्लाज्मा डोनेट कर अपना नाम “इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड” में दर्ज कराया है. अब जल्द ही 15 वीं बार प्लाज्मा डोनेट करने का उनका इरादा है.

जुलाई 2020 में हुए थे कोविड पॉजिटिव

अजय मुनोत जुलाई 2020 में कोरोना संक्रमित हुए थे. कोरोना से जंग जीतने के बाद उन्होंने अब तक 14 बार प्लाज्मा डोनेट कर 40 लोगों की जान बचाई है. आमतौर पर स्वस्थ आदमी 14 दिनों में एक बार प्लाज्मा डोनेट कर सकता है. बीते 9 महीनों में अजय ने 14 बार अपना प्लाज्मा दान किया है. उनका कहना है कि लोगों की सहायता करने की प्रेरणा उन्हें अपनी मां से मिली है. अजय की मां का ब्लड ग्रुप ओ नेगेटिव था. यह एक रेयर ब्लड ग्रुप है और उनकी मां अपना ब्लड डोनेट किया करती थीं. अपनी मां से प्रेरणा लेकर अजय निरंतर लोगों की सहायता कर रहे हैं.

कोरोना महामारी के चलते एक तरफ लोग घरों में कैद होने को मजबूर हैं, तो वहीं कुछ लोग जान दांव पर लगाकर दूसरों को नई जिंदगी देते दिखाई देते हैं. ऐसे परोपकारी लोगों की सूची में अब पुणे के अजय मुनोत का नाम भी शामिल हो चुका है.

गौरतलब हो, कोरोना के गंभीर मरीजों के इलाज में प्लाज्मा की बड़ी अहमियत है. स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि कोरोना से ठीक हुए लोग 14 दिन के बाद अपना प्लाज्मा डोनेट कर सकते हैं, जो किसी की जिंदगी बचाने के काम आ रहा है.

यह भी पढ़ें: नेताओं के लिए मिसाल बने धस्माना, पीपीई किट पहन बीमार को अस्पताल में कराया भर्ती

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सीबीएसई ने ऑन-स्क्रीन मार्किंग प्रणाली में किसी सुरक्षा उल्लंघन से किया इनकार

0
नई दिल्ली : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड-सी०बी०एस०ई० ने स्पष्ट किया है कि उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए उपयोग की जाने वाली ऑन-स्क्रीन मार्किंग...

क्वाड विदेश मंत्रियों ने नई दिल्ली बैठक में हिंद-प्रशांत से जुड़े क्षेत्रीय और वैश्विक...

0
नई दिल्ली : क्‍वाड देशों ने आज नई दिल्ली में अपने विदेश मंत्रियों की बैठक के दौरान, गठबंधन के एजेंडे की प्रगति की समीक्षा...

सर्वोच्च न्यायालय ने बिहार में 1983 के पांच हत्याओं के मामले में दोषियों की...

0
नई दिल्ली : सर्वोच्च न्यायालय ने बिहार में 1983 में पांच लोगों की हत्या के मामले में कई दोषियों की सजा को बरकरार रखते...

उत्तराखंड में 28 मई को होगी बकरीद की छुट्टी, आदेश जारी

0
देहरादून। प्रदेश में ईद-उल-जुहा यानी बकरीद की छुट्टी को लेकर नया आदेश जारी किया है। शासन के सचिव राजेश कुमार ने विज्ञप्ति जारी कर...

टेक होम राशन का 100 प्रतिशत वितरण फेस रेकग्निशन सिस्टम के तहत किया जाए

0
देहरादून। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में महिला एवं बाल विकास विभाग के तहत मिशन सक्षम आंगनवाड़ी एवं पोषण, मिशन वात्सल्य एवं मिशन...