बीते एक सप्ताह से कोरोना पॉजिटिव चल रहे रुद्रप्रयाग विधायक भरत चौधरी को रुद्रप्रयाग से ऋषिकेश AIIMS में भर्ती करा दिया गया. पिछले कुछ दिन से वे अपने आवास में होम आइसोलेशन में चल रहे थे. मंगलवार को अचानक विधायक भरत सिंह चौधरी एवं उनकी पत्नी का स्वास्थ्य बिगड़ा तो उन्हें कोटेश्वर स्थित कोविड अस्पताल में भर्ती किया गया. जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग द्वारा रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी को आईसीयू में भर्ती किया लेकिन लगातार गिरते आक्सीजन लेवल के बाद उन्हें देर रात ऋषिकेश AIIMS भर्ती कर लिया गया. उनकी पत्नी भी उनके साथ AIIMS में ही भर्ती है. इधर सोशल मीडिया पर विधायक के भर्ती होने की खबर के बाद उनके समर्थक, भाजपा कार्यकर्ता एवं शुभचिंतकों ने भगवान से उनके जल्द स्वस्थ्य होने की कामना की है. इधर स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक विधायक की स्थिति अब पहले से ठीक है.
Latest Articles
होर्मुज जलडमरूमध्य खुलने की संभावनाओं के बीच कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट
नई दिल्ली। अमरीका और ईरान के बीच तनाव कम होने और होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने वाले एक संभावित समझौते की उम्मीदों के...
उर्वरकों के उचित उपयोग को बढ़ावा देने के लिए खेत बचाओ अभियान सोमवार से...
नई दिल्ली। केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि खेत बचाओ अभियान में खेतों, किसानों और गांवों को...
संचार मंत्री ने हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूरे होने पर स्मारक डाक टिकट...
नई दिल्ली। हिंदी पत्रकारिता के दो सौ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में, संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज नई दिल्ली में पहले हिंदी...
कार खाई में गिरने से तीन लोगों की मौत, तीन घायल
देहरादून। शनिवार सुबह करीब चार बजे लोहाजंग सड़क पर ल्वाणी के पास एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इसमें बांक गांव...
धामी सरकार की झीलों को नई पहचान देने की तैयारी, भीमताल, नौकुचियाताल और कमलताल...
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों में नैनीताल जिले में झीलों के संरक्षण, पर्यटन सुविधाओं के विस्तार और यातायात व्यवस्था को मजबूत बनाने...

















