16.4 C
Dehradun
Friday, February 20, 2026


spot_img

श्रीलंकाई अफसरों के 40 सदस्यीय दल ने एमडीडीए में डिजिटल तकनीकी से किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली

देहरादून। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण में श्रीलंकाई अफसरों का एक 40 सदस्यीय दल पहुंचा, जहां उन्होंने विभागीय अधिकारियों के साथ आयोजित एक वर्कशॉप में आधुनिक डिजिटल तकनीकी के माध्यम से प्राधिकरण में किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली। इसके पहले श्रीलंकाई दल का स्वागत प्राधिकरण के संयुक्त सचिव गौरव चटवाल ने किया और विस्तार से प्राधिकरण की कार्यशैली पर सदस्यों को जानकारी दी। एक दिवसीय वर्कशॉप में एमडीडीए पहुंचा ये श्रीलंका प्रशासनिक अधिकारियों का दल इसके पहले मसूरी में स्थापित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी में पहुंचा था जहां से उन्होंने देहरादून के मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण केट्रांसपोर्ट नगर स्थित मुख्यालय में इस वर्कशॉप में हिस्सा लिया और मास्टर प्लानिंग, डिजिटल मैपिंग,  कम्प्यूटराइज्ड ई सर्विसेस के साथ साथ आने वाले ।प् के दौर में कैसे प्राधिकरण इसका जनहित से जुड़ी योजनाओं में इस्तेमाल करेगा इस पर भी विस्तार से स्क्रीन पर प्रस्तुतीकरण के माध्यम से एक्सपर्ट टीम से जानकारी हासिल की। इस वर्कशॉप में एमडीडीए के विषय विशेषज्ञों ने फील्ड में राज्य सरकार की विकास योजनाओं को सफ़ल बनाने में आधुनिक तकनीक और डिजिटल प्लेटफॉर्म के किये जा रहे सफ़ल इस्तेमाल पर भी सदस्यों को प्रस्तुतीकरण के माध्यम से जानकारी साझा की। इस वर्कशॉप में प्राधिकरण के अन्य सदस्यों में मुख्य अभियंता हरि चंद सिंह राणा, अधिशासी अभियंता सुनील कुमार के साथ विभागीय कर्मचारी नवजोत सजवान, नीरज सेमवाल, प्रशांत नौटियाल, मनु शर्मा भी मौजूद रहे।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

5 लाख से अधिक लोगों तक पहुंचा ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान

0
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में चला ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान 45 दिन की अवधि के बाद शुक्रवार को...

लोकभवन देहरादून में वसन्तोत्सव का आयोजन 27 फरवरी से

0
देहरादून। उत्तराखंड लोक भवन में हर साल की तरह इस साल भी तीन दिवसीय वसन्तोत्सव 2026 का आयोजन होने जा रहा है। उद्यान एवं...

मुख्यमंत्री बीरों देवल रुद्रप्रयाग में आयोजित मां चंडिका महावन्याथ देवरा यात्रा में हुए शामिल

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को जनपद रुद्रप्रयाग के विकासखंड अगस्त्यमुनि के ग्राम बीरों देवल में आयोजित मां चंडिका महावन्याथ देवरा यात्रा में...

जनसहभागिता से तैयार होगा प्रदेश का जनोन्मुखी बजट, सुझावों को मिलेगा नीतियों में स्थानः...

0
देहरादून/पौड़ी। जनपद पौड़ी के रांसी स्थित बहुउद्देश्यीय भवन में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में बजट पूर्व संवाद कार्यक्रम का आयोजन...

उद्योग जगत की प्रमुख हस्तियां बोलीं- भारत बन सकता है एआई का पावरहाउस, तकनीक...

0
नई दिल्ली। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के तेज विस्तार के साथ देश के प्रमुख उद्योग लीडर्स ने इसे लोकतांत्रिक बनाने और हर नागरिक तक पहुंचाने की...