देहरादून। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण में श्रीलंकाई अफसरों का एक 40 सदस्यीय दल पहुंचा, जहां उन्होंने विभागीय अधिकारियों के साथ आयोजित एक वर्कशॉप में आधुनिक डिजिटल तकनीकी के माध्यम से प्राधिकरण में किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली। इसके पहले श्रीलंकाई दल का स्वागत प्राधिकरण के संयुक्त सचिव गौरव चटवाल ने किया और विस्तार से प्राधिकरण की कार्यशैली पर सदस्यों को जानकारी दी। एक दिवसीय वर्कशॉप में एमडीडीए पहुंचा ये श्रीलंका प्रशासनिक अधिकारियों का दल इसके पहले मसूरी में स्थापित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी में पहुंचा था जहां से उन्होंने देहरादून के मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण केट्रांसपोर्ट नगर स्थित मुख्यालय में इस वर्कशॉप में हिस्सा लिया और मास्टर प्लानिंग, डिजिटल मैपिंग, कम्प्यूटराइज्ड ई सर्विसेस के साथ साथ आने वाले ।प् के दौर में कैसे प्राधिकरण इसका जनहित से जुड़ी योजनाओं में इस्तेमाल करेगा इस पर भी विस्तार से स्क्रीन पर प्रस्तुतीकरण के माध्यम से एक्सपर्ट टीम से जानकारी हासिल की। इस वर्कशॉप में एमडीडीए के विषय विशेषज्ञों ने फील्ड में राज्य सरकार की विकास योजनाओं को सफ़ल बनाने में आधुनिक तकनीक और डिजिटल प्लेटफॉर्म के किये जा रहे सफ़ल इस्तेमाल पर भी सदस्यों को प्रस्तुतीकरण के माध्यम से जानकारी साझा की। इस वर्कशॉप में प्राधिकरण के अन्य सदस्यों में मुख्य अभियंता हरि चंद सिंह राणा, अधिशासी अभियंता सुनील कुमार के साथ विभागीय कर्मचारी नवजोत सजवान, नीरज सेमवाल, प्रशांत नौटियाल, मनु शर्मा भी मौजूद रहे।
Latest Articles
संसद ने पारित किया अधिकरण सुधार विधेयक
नई दिल्ली। संसद ने अधिकरण सुधार विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। आज राज्यसभा ने भी इसे मंजूरी दे दी। लोकसभा पहले ही इस...
संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कई मुद्दों पर विपक्ष के हंगामे के कारण...
नई दिल्ली। संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही विभिन्न मुद्दों पर विपक्ष के हंगामे के कारण दोपहर दो बजे तक स्थगित की गई। आज...
प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अब तक 5 लाख से अधिक परिवार...
नई दिल्ली। सरकार ने कहा है कि फरवरी 2024 में शुरू हुई प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अब तक 5 लाख से...
मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना-2026 का जल्द होगा शुभारंभ
देहरादून। उत्तराखंड के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में राज्य सरकार की महत्वपूर्ण पहल ‘मुख्यमंत्री...
तमक नाला-घटना का होगा वैज्ञानिक अध्ययन, सचिव आपदा प्रबंधन ने प्रमुख वैज्ञानिक संस्थानों को...
देहरादून। जनपद चमोली के ज्योतिर्मठ-मलारी मोटर मार्ग स्थित तमकनाला में 10 अगस्त 2026 को अत्यधिक जलप्रवाह एवं बड़ी मात्रा में मलबा आने की घटना...

















