जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर के विश्वकर्मा औद्योगिक क्षेत्र (VKI) में शनिवार शाम एक भीषण हादसा हो गया। विश्वकर्मा थाना क्षेत्र के करणी विहार कॉलोनी, रोड नंबर 17 स्थित ‘विल्सन क्रायो गैसेज’ (सुपर गैस) फैक्ट्री में ऑक्सीजन सिलेंडर भरने के दौरान जोरदार विस्फोट हुआ। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि अन्य कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस के अनुसार, हादसा शनिवार शाम करीब 7:45 बजे हुआ, जब फैक्ट्री में ऑक्सीजन सिलेंडरों की फिलिंग की जा रही थी। इसी दौरान अचानक एक सिलेंडर में विस्फोट हो गया।
धमाका इतना शक्तिशाली था कि फैक्ट्री की टिनशेड की छत हवा में उड़ गई और एक दीवार पूरी तरह ढह गई। विस्फोट के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
हादसे में झारखंड निवासी मुन्ना राय की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। धमाके की तीव्रता इतनी अधिक थी कि उनके शरीर के चीथड़े उड़ गए।
गंभीर रूप से घायल फैक्ट्री मैनेजर विनोद गुप्ता और कर्मचारी शिबू को तुरंत एंबुलेंस से SMS अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान विनोद गुप्ता ने भी दम तोड़ दिया।
विस्फोट का असर आसपास के इलाके तक देखने को मिला। फैक्ट्री का मलबा करीब 30 मीटर दूर जाकर गिरा। पास की दुकानों के शटर टूट गए और कई घरों की दीवारों में दरारें आ गईं।
स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही डीसीपी वेस्ट हनुमान प्रसाद, विश्वकर्मा थाना पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। फायर ब्रिगेड की मदद से स्थिति को नियंत्रित किया गया और क्षेत्र को घेराबंदी कर सुरक्षित किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फैक्ट्री में सुरक्षा मानकों, तकनीकी खामियों और लापरवाही के एंगल से जांच शुरू कर दी है।
जयपुर की फैक्टरी में धमाका, ऑक्सीजन सिलेंडर में विस्फोट से दो लोगों की मौत; फैक्ट्री तबाह
Latest Articles
लेबनान में इजरायली हमलों पर भारत ने जताई गहरी चिंता, कहा- अंतरराष्ट्रीय कानून का...
नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच भारत ने लेबनान पर हो रहे लगातार हमले और इसकी वजह से नागरिकों की बड़ी...
परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की उपलब्धि की दुनिया भर में हो रही...
नई दिल्ली। परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की ऐतिहासिक सफलता का वैश्विक स्तर पर जमकर सराहना हो रही है। तमिलनाडु के कलपक्कम में...
42 कैडरों के आत्मसमर्पण के साथ सशस्त्र माओवाद से मुक्त हुआ तेलंगाना, राज्य के...
नई दिल्ली। तेलंगाना राज्य 42 माओवादी कैडरों के आत्मसमर्पण के साथ ही अब पूरी तरह से भाकपा (माओवादी) सशस्त्र संगठनों से मुक्त हो गया...
चारधाम यात्रा-2026″ को लेकर डीजीपी की हाई-लेवल बैठक, सुरक्षा से यातायात तक तैयारियों की...
देहरादून। पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ की अध्यक्षता में आगामी चारधाम एवं हेमकुण्ड साहिब यात्रा-2026 की तैयारियों के सम्बन्ध में आज सरदार पटेल भवन, स्थित...
उत्तराखंड में ‘जनगणना 2027’ के पहले चरण का शुभारंभ
देहरादून। उत्तराखंड में ‘जनगणना 2027’ के प्रथम चरण का औपचारिक शुभारंभ हो गया है। इस अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (रि) गुरमीत सिंह तथा...
















