16.2 C
Dehradun
Saturday, April 11, 2026


spot_img

सिरफिरे आशिक ने भरे बाजार में युवती का गला चापड़ से काटकर की हत्या

देहरादून। राजधानी देहरादून में सोमवार भरे बाजार सनसनीखेज वारदात हुई है। यहां एक युवती की चापड से निर्मम हत्या से हड़कंप मचा हुआ है। 23 साल की युवती की गर्दन काटकर हत्या कर दी गई है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। ये घटना नगर कोतवाली क्षेत्र में हुई है। नगर कोतवाली क्षेत्र में मच्छी बाजार इलाके में एक 23 साल की युवती की निर्मम हत्या कर दी गई है। हत्या आरोपी ने युवती की गर्दन काटकर इस वारदात को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि 23 वर्षीय युवती घर से निकली थी। बाहर एक युवक ने बातचीत के दौरान उस पर हमला कर दिया। इस जघन्य हत्याकांड के बाद इलाके में हड़कंप मचा है तो लोगों में भारी आक्रोश है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक ने युवती पर चापड़ से हमला किया था। युवती का गला इतनी बुरी तरह कट गया कि वो नीचे गिर गई। घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम मौजूद है। पुलिस बल तैनात किया गया है। आरोपी की सरगर्मी से तलाश करने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना के विरोध में इलाके के बाजार की सभी दुकानें बंद हो गई हैं। लोग पुलिस से हत्यारे को सख्त सजा दिलाने की मांग कर रहे हैं।
पुलिस ने बताया कि कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत मच्छी बाजार के अंदर दूल्हा मार्केट के पास गली में एक युवक द्वारा एक युवती को धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल किया गया। उसको उपचार के लिए तत्काल दून चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने युवती को मृत घोषित कर दिया। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस घटना को अंजाम देने वाले युवक को कोतवाली नगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण में अग्रिम आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार हत्या आरोपी का नाम आकाश कुमार है। इसकी उम्र 27 साल है। वो कोमल राम का बेटा है। इसका घर 46 मन्नूगंज खुडबुड़ा मोहल्ला कोतवाली नगर देहरादून में है।  पुलिस अनुसार पूछताछ में पता चला है कि काफी दिनों से आकाश कुमार, गुंजन का पीछा कर रहा था। इसको लेकर कुछ दिन पहले दोनों के बीच बहस भी हुई थी। गुंजन पिछले 5 से 6 सालों से दूल्हे के कपड़ों की दुकान में काम करती थी।
हत्या आरोपी आकाश कुमार ने कुछ दिन पहले गुंजन को धमकी भी दी थी। गुंजन ने इसको लेकर खुड़बुड़ा चौकी में शिकायत दर्ज कराई थी। लेकिन पुलिस के ढीले रवैए के कारण कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। इससे आरोपी आकाश कुमार के हौसले बुलंद हो गए। उसे शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं होने पर पुलिस का खौफ भी नहीं रहा। ये भी पता चला है कि गुंजन और हत्या आरोपी आकाश कुमार के बीच पहले दोस्ती थी। जब आकाश की शादी हो गई तो गुंजन ने उसका साथ छोड़ते हुए बातचीत भी बंद कर दी थी। इसके बावजूद आकाश उसका पीछा करता रहता था। इस दौरान दो दिन पहले उसने गुंजन को जानमाल की धमकी दी तो उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस सुस्त रही। आखिरकार आरोपी आकाश ने गुंजन की जान ले ली।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

लेबनान में इजरायली हमलों पर भारत ने जताई गहरी चिंता, कहा- अंतरराष्ट्रीय कानून का...

0
नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच भारत ने लेबनान पर हो रहे लगातार हमले और इसकी वजह से नागरिकों की बड़ी...

परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की उपलब्धि की दुनिया भर में हो रही...

0
नई दिल्ली। परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की ऐतिहासिक सफलता का वैश्विक स्तर पर जमकर सराहना हो रही है। तमिलनाडु के कलपक्कम में...

42 कैडरों के आत्मसमर्पण के साथ सशस्त्र माओवाद से मुक्त हुआ तेलंगाना, राज्य के...

0
नई दिल्ली। तेलंगाना राज्य 42 माओवादी कैडरों के आत्मसमर्पण के साथ ही अब पूरी तरह से भाकपा (माओवादी) सशस्त्र संगठनों से मुक्त हो गया...

चारधाम यात्रा-2026″ को लेकर डीजीपी की हाई-लेवल बैठक, सुरक्षा से यातायात तक तैयारियों की...

0
देहरादून। पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ की अध्यक्षता में आगामी चारधाम एवं हेमकुण्ड साहिब यात्रा-2026 की तैयारियों के सम्बन्ध में आज सरदार पटेल भवन, स्थित...

उत्तराखंड में ‘जनगणना 2027’ के पहले चरण का शुभारंभ

0
देहरादून। उत्तराखंड में ‘जनगणना 2027’ के प्रथम चरण का औपचारिक शुभारंभ हो गया है। इस अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (रि) गुरमीत सिंह तथा...