देहरादून। 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नई दिल्ली स्थित लाल किले में आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखण्ड प्रवासियों के दल ने पारंपरिक वेशभूषा में प्रतिभाग किया। इस दौरान दल ने उत्तराखण्ड की संस्कृति एवं पारंपरिक परिधानों का भव्य प्रदर्शन किया। हर वर्ष की भांति लाल किले में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में देश के सभी राज्यों के प्रवासी निवासियों के दलों को आमंत्रित किया गया था। उत्तराखण्ड स्थानिक आयुक्त कार्यालय, नई दिल्ली के तत्वावधान में दिल्ली में निवास कर रहे उत्तराखण्डवासियों को इस कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए आमंत्रण दिया गया।
इस अवसर पर 21 सदस्यीय प्रवासी उत्तराखण्डवासी दल ने पारंपरिक वेशभूषा में, उमंग और उत्साह के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह में सहभागिता की। दल के सदस्यों ने कहा कि लाल किले जैसी ऐतिहासिक और पवित्र भूमि पर, जहाँ से देश के प्रधानमंत्री राष्ट्र को संबोधित करते हैं, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखण्ड राज्य का प्रतिनिधित्व करना उनके लिए जीवन का अविस्मरणीय और गौरवपूर्ण क्षण है।
सदस्यों ने यह भी कहा कि यह अवसर न केवल उत्तराखण्ड की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर और परंपराओं को प्रदर्शित करने का था, बल्कि देश के अन्य राज्यों के लोगों से जुड़ने और अपनी विरासत को साझा करने का भी एक सुनहरा मौका था। सभी ने एक स्वर में व्यक्त किया कि वे भविष्य में भी ऐसे आयोजनों में भाग लेकर अपने राज्य की पहचान को राष्ट्रीय पटल पर निरंतर उजागर करते रहेंगे। कार्यक्रम में नोडल अधिकारी/सूचना अधिकारी कुन्दन कुमार एवं शिव गुप्ता, निवेश आयुक्त कार्यालय व उत्तराखण्ड फिल्म एवं नाट्य संस्थान की अध्यक्ष संयोगिता ध्यानी ने दल का नेतृत्व किया जिसमें रिया शर्मा, कोकिला गौड़, पुष्पा देवली, विजयलक्ष्मी शर्मा, बीना ढौंडियाल, अंजू पुरोहित, किरण, संतोष बडोनी, हिमाली, मंजू भट्ट, दीनदयाल, अंकित सिंह, रामपाल, धर्मेंद्र प्रसाद रविन्द्र सिंह रावत आदि उपस्थित रहे।
स्वतंत्रता दिवस पर लाल किला में आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखण्ड प्रवासियों के दल ने पारम्परिक वेशभूषा में किया प्रतिभाग
Latest Articles
भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...
नई दिल्ली। भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...
नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...
भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...
नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...
लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व
देहरादून: रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...
मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...
















