17 C
Dehradun
Sunday, April 12, 2026


spot_img

देहरादून में भीषण सड़क हादसा,कंटेनर और डंपर के चपेट में आकर दो छात्रों की दर्दनाक मौत

देहरादून: देहरादून के सेलाकुई में मंगलवार देर रात हुए भीषण हादसे में दो छात्रों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के दौरान तीन छात्र कंटेनर और डंपर की चपेट में आकर नीचे दब गए। जिसके बाद दो छात्रों की मौत हो गई। एक घायल का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

प्राप्त समाचार के अनुसार सेलाकुई बाजार में बर्थवाल स्वीट शॉप के पास रात लगभग 1:30 बजे खनन से भरा डंपर सड़क पर खड़े कंटेनर से टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि कंटेनर जाकर पेड़ से टकरा गया। इस दौरान पास में ही खड़े स्कूल के तीन छात्र कंटेनर और डंपर की चपेट में आ गए। इनमें से दो की मौत हो गई और एक छात्र घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया।

मनीष (19) पुत्र सियाराम निवासी लखनऊ हाल निवासी बायाखाला सेलाकुई सड़क किनारे पैदल चलते हुए कंटेनर (यूके06सीए/4854) की चपेट में आ गया। उसे दून अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं 20 वर्षीय विशाल त्रिपाठी निवासी शाहजहांपुर हाल पता बायाखाला सेलाकुई की पैदल चलते हुए मौके पर ही कंटेनर के नीचे आकर मौत हो गई।

19 वर्षीय प्रियांश पुत्र राकेश निवासी निहाल गांव टिहरी गढ़वाल हाल निवासी बाया खाला सड़क किनारे पैदल चलते हुए कंटेनर द्वारा टक्कर लगने से घायल हो गया। देर रात आसपास के लोगों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उक्त छात्रों को 108 एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। तीनों छात्रों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। वहीं भीषण हादसे की वजह से स्थानीय लोगों में रोष भी है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

देश से खत्म होगा एलपीजी संकट, युद्धविराम के बाद भारतीय ध्वज वाला पहला जहाज...

0
नई दिल्ली। भारतीय झंडे वाले एक और एलपीजी गैस टैंकर 'जग विक्रम' ने होर्मुज स्ट्रेट को पार कर लिया है। पश्चिम एशिया में अमेरिका...

सीजफायर के बीच पाकिस्तान ने सऊदी अरब में भेज दिए 13,000 सैनिक, फाइटर जेट...

0
नई दिल्ली। एक तरफ पाकिस्तान अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध रुकवाने के लिए अपने यहां दोनों देशों के बीच शांति वार्ता करा रहा...

घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति सामान्य; जमाखोरी और कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए...

0
नई दिल्ली।  सरकार ने कहा है कि देश में घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति सामान्य बनी हुई है। कल 51 लाख 50 हजार से...

पार्श्व गायिका आशा भोसले को दिल का दौरा पड़ने के बाद मुंबई के ब्रीच...

0
नई दिल्ली। पार्श्व गायिका आशा भोसले को दिल का दौरा पड़ने के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में कराया गया। भर्ती महान पार्श्व...

14 अप्रैल को लच्छीवाला टोल प्लाजा, आशा रोडी बैरियर रहेगा टोल मुक्त

0
देहरादून। देहरादून दिल्ली एक्सप्रेस वे के लोकार्पण एवं देहरादून  में जसवंत सिंह ग्राउंड गढी कैंट परिसर में आयोजित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के  प्रस्तावित कार्यक्रम...