बेरूत: सीरिया के तीसरे सबसे बड़े शहर होम्स में शुक्रवार की नमाज के दौरान एक मस्जिद में हुए बम धमाके में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई, जबकि 21 अन्य घायल हो गए। सीरिया की सरकारी समाचार एजेंसी सना की तरफ से जारी तस्वीरों में मस्जिद के भीतर खून से सने कालीन, दीवारों में छेद, टूटे शीशे और आग से हुए नुकसान के निशान दिखाई दे रहे हैं।
धमाका इमाम अली इब्न अबी तालिब मस्जिद में हुआ, जो होम्स के वादी अल-दहाब इलाके में स्थित है। यह क्षेत्र मुख्य रूप से अलावी समुदाय की आबादी वाला माना जाता है। समाचार एजेंसी ने एक सुरक्षा सूत्र के हवाले से बताया कि शुरुआती जांच में संकेत मिले हैं कि मस्जिद के भीतर विस्फोटक उपकरण लगाए गए थे। हमले के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है और हमलावरों की तलाश जारी है। सीरिया के गृह मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि मस्जिद के आसपास सुरक्षा घेरा लगा दिया गया है। सरकार ने इसे आतंकी हमला करार दिया है।
हाल के हफ्तों में सीरिया के कई हिस्सों में तनाव बढ़ा है। लंबे समय से चले आ रहे सांप्रदायिक, जातीय और राजनीतिक मतभेद एक बार फिर उभर आए हैं, हालांकि गृह युद्ध फिलहाल थमा हुआ है। पूर्व राष्ट्रपति बशर अल-असद के सत्ता से हटने और देश छोड़कर रूस चले जाने के बाद देश की स्थिति नाजुक बनी हुई है। असद भी अलावी समुदाय से संबंध रखते हैं और उनके जाने के बाद इस समुदाय के लोगों पर हमलों की घटनाएं बढ़ी हैं।
मार्च महीने में असद समर्थकों की तरफ से सुरक्षा बलों पर किए गए एक घातक हमले के बाद कई दिनों तक सांप्रदायिक हिंसा चली थी, जिसमें सैकड़ों लोगों की जान गई थी। मरने वालों में बड़ी संख्या अलावी समुदाय के लोगों की बताई गई थी। देश के उत्तरी शहर अलेप्पो में भी स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। सोमवार को सीरियाई सरकारी बलों और कुर्द नेतृत्व वाले सीरियन डेमोक्रेटिक फोर्सेज के बीच कई झड़पें हुईं। इसके चलते स्कूलों और सार्वजनिक संस्थानों को अस्थायी रूप से बंद करना पड़ा। बाद में दोनों पक्षों ने संघर्षविराम की घोषणा की।
सीरिया में नमाज के दौरान मस्जिद में भीषण बम धमाका, छह लोगों की मौत, 21 घायल
Latest Articles
केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने शहरी सहकारी बैंकों के लिए मजबूत साइबर सुरक्षा और...
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शहरी सहकारी बैंकों के लिए मजबूत साइबर सुरक्षा और डिजिटल सुरक्षा उपायों की आवश्यकता...
सरकार ने स्टार्टअप्स को बढ़ावा देने के लिए प्रमुख उद्योगपतियों के साथ महत्वपूर्ण समझौता...
नई दिल्ली। सरकार ने उद्योग जगत के प्रमुख नेताओं और स्टार्टअप इकोसिस्टम को बढ़ावा देने वाली कैशफ्री पेमेंट्स, डार्विन डायनेमिक्स, वल्ट्र इंडिया, कार्स24 और...
प्रधानमंत्री मोदी ने देश के विकास के लिए नवाचार, अनुसंधान और उभरती प्रौद्योगिकियों के...
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान- आई.आई.टी. दिल्ली के विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे अपने निर्णयों में राष्ट्रीय हित...
अश्मिता चालिहा मास्टर्स सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला सिंगल्स फ़ाइनल में पहुंची
नई दिल्ली। भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी अश्मिता चालिहा दक्षिण कोरिया के आसन में हो रहे कोरिया मास्टर्स सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला सिंगल्स फ़ाइनल...
मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार समारोह...

















