जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और उप मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा को पिछले दिनों मिली जान से मारने की धमकियों के मामले में पुलिस उप अधीक्षक को हटाने के साथ ही नौ पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है।
दो दिन पहले सीएम को बीकानेर सेंट्रल जेल में बंद कैदी ने मोबाइल फोन से बीकानेर पुलिस कंट्रोल रूम में कॉल कर जान से मारने की धमकी दी थी। आरोपित कैदी से पूछताछ के बाद बीकानेर सेंट्रल जेल के उप कारापाल, मुख्य प्रहरी और दो प्रहरियों को निलंबित कर दिया गया है। एक अन्य पुलिसकर्मी की भूमिका भी संदिग्ध मिली है, जिसकी जांच की जा रही है।
उधर, 27 मार्च को जयपुर सेंट्रल जेल से जयपुर पुलिस कंट्रोल रूम में काल कर उप मुख्यमंत्री बैरवा को जान से मारने की धमकी के मामले में उप अधीक्षक इंद्र कुमार को पद से हटा दिया गया है। इस मामले में कारापाल भंवर सिंह, उप कारापाल, मुख्य प्रहरी और दो प्रहरियों को निलंबित कर दिया गया है।
सेंट्रल जेल में बंद कैदी ने फोन पर दी सीएम-डिप्टी सीएम को जान से मारने की धमकी, 9 पुलिसकर्मी सस्पेंड
Latest Articles
भारत स्काउट एवं गाइड स्थापना दिवस पर प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में भारत स्काउट एवं गाइड के स्थापना दिवस पर संस्था के उत्तराखण्ड प्रतिनिधिमंडल ने...
झांसी से गिरधारी लाल साहू और बरेली से भतीजा सतेंद्र राठौर गिरफ्तार
देहरादून। फर्जी हस्ताक्षर और कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर चार कंपनियों के निदेशक पद से हटाने के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी...
भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...
नई दिल्ली। भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...
नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...
भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...
नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...















