24.3 C
Dehradun
Tuesday, August 11, 2026


spot_img

एक छात्रा की ईमेल और सीएम का एक्शन…

देहरादून: मणिपुर से 17 लोग आज सुकशल देहरादून पहुँच गए। इनमें 14 छात्र-छात्राएं एवं एक फैकल्टी व उनके परिवार के दो सदस्य शामिल हैं। देहरादून के जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पहुँचने पर इन सभी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताते हुए कहा कि राज्य सरकार की त्वरित मदद से ही वे सभी इतना जल्दी सुरक्षित तरह से देहरादून पहुँच सके।

मणिपुर स्थित नेशनल स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी में राज्य के छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। मणिपुर में इनकी सुरक्षा को लेकर अभिभावक खासे परेशान थे। बीते दिनों इन छात्रों की समस्या को समझते हुए मुख्यमंत्री धामी ने मणिपुर में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को सुरक्षित उत्तराखंड लाने के निर्देश दिए थे। साथ ही इनके लौटने के लिए एयर टिकट आदि की भी व्यवस्था करने के निर्देश दिए थे।

इसी क्रम में आज मणिपुर से कुल 17 लोग देहरादून एयरपोर्ट पहुँचे। एयरपोर्ट पर डोईवाला एसडीएम शैलेन्द्र सिंह नेगी ने इन सभी का फूल माला पहनाकर स्वागत किया। जानकारी के अनुसार 17 में से 10 छात्र-छात्राएं नेशनल स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी, 4 एनआईटी एवं एक फैकल्टी एवं इनके परिवार के सदस्य इसमें शामिल हैं।

देहरादून पहुँचने पर सभी छात्र-छात्राओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा उन्हें देहरादून लौटने पर हर तरह से मदद की गई। हवाई जहाज की टिकट कराने से लेकर उनकी मणिपुर में पूरी सुरक्षा का ख्याल रखा गया। बताया कि वे बागेश्वर, अल्मोड़ा, हल्द्वानी, काशीपुर के रहने वाले हैं। इन सभी को जॉलीग्रांट एयरपोर्ट से जिला प्रशासन के वाहनों से आईएसबीटी देहरादून भेजा गया जहां से उन्हें बस के माध्यम से गंतव्यों तक भेजा जाएगा।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

ट्राई ने अन्य क्षेत्रों की संस्थाओं के लिए लेनदेन और सेवा संबंधी कॉल में...

0
नई दिल्ली। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण–ट्राई ने आज बैंकिंग, वित्तीय सेवा और बीमा-बीएफएसआई क्षेत्र और सरकारी संस्थाओं के अलावा अन्य क्षेत्रों में कार्यरत संस्थाओं...

संसद ने देश के विनिर्माण क्षेत्र को मजबूत करने, निवेश आकर्षित करने और रोजगार...

0
नई दिल्ली। संसद ने कराधान एवं अन्य विधियां संशोधन विधेयक 2026 को पारित कर दिया है। राज्यसभा ने इस विधेयक को चर्चा के बाद...

सरकार सदन में छात्र आंदोलनों पर चर्चा के लिए तैयार, विपक्ष कार्यवाही में बाधा...

0
नई दिल्ली। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा है कि सरकार छात्रों के विरोध प्रदर्शन से संबंधित मुद्दे पर विस्तृत बहस और जवाब...

झारखंड में विधानसभा मार्च के दौरान छात्रों-पुलिस में झड़प के बाद विरोध प्रदर्शन तेज

0
नई दिल्ली।  झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में छात्रों द्वारा किए जा रहे विधानसभा घेराव के दौरान आज रांची में...

तमक नाला में बेली ब्रिज बहने की घटना का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान, निचले...

0
देहरादून। चमोली जिले के ज्योतिर्मठ-मलारी मोटर मार्ग पर तमकनाला में अत्यधिक जलप्रवाह के कारण बेली ब्रिज बहने की घटना का मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी...