थराली। विकासखण्ड थराली के अंतर्गत बूंगा गांव में जंगल में घास लेने को गई एक महिला पर भालू ने हमला कर लहूलुहान कर बुरी तरह से घायल कर दिया घायल महिला को इलाज के लिए 108 सेवा की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली लाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों की टीम ने महिला की गम्भीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। घायल महिला को कुलसारी स्थिति हेलीपेड़ से इयर एंबुलेंस की मदद से हायर सेंटर भेजा गया हैं।
मिली जानकारी के अनुसार घायल महिला गोविंदी देवी उर्फ गोल्डी देवी जिसकी ससूराल हरमनी तल्ली बताया जा रहा है, महिला अपने मायके बूंगा आयी हुईं थी मायके वालों की मदद के लिए वह बुधवार को जहां घास लाने के लिए जंगल गयी महिला पर भालू ने अचानक उस पर हमला कर दिया और उसे बुरी तरह से घायल कर दिया। जिसे ग्रामीण 108 आपातकालीन सेवा के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली लाये जहां पर चिकित्सकों ने घायल महिला का उपचार किया, किन्तु घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने घायल को हायर सेंटर रेफर किया गया।जिसके बाद थराली के विधायक भूपाल राम टम्टा एवं जिला प्रशासन के सहयोग से घायल को एयरलिफ्ट कर हायर सेंटर भेजा गया।
दूसरी ओर वन विभाग के अधिकारियों ने भी घायल महिला का हालचाल जाना और तात्कालिक सहायता के तौर पर घायल महिला को तीस हजार रुपये की धनराशि दी। सूना वार्ड के जिला पंचायत सदस्य हरीश सोलियाल ने वन विभाग से घायल को हर संभव मदद के साथ ही बूंगा सहित आसपास के गांव में भालू के आंतक से ग्रामीणों को निजात दिलाने की मांग की हैं।
घास लेने गयी महिला पर भालू का हमला, एयर लिफ्ट कर पहुँचाया हायर सेंटर
Latest Articles
पीएम मोदी ने जी-7 शिखर सम्मेलन से अलग अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप से मुलाकात...
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि होर्मुज जलडमरूमध्य को आवाजाही के लिए खुला रखना वैश्विक अर्थव्यस्था के लिए अत्यन्त महत्वपूर्ण है।...
गृह मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 की समीक्षा की
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में एक उच्च स्तरीय बैठक में राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन 1 9 3...
पीएम आवास योजना-शहरी के दूसरे चरण में 2.13 लाख से अधिक अतिरिक्त मकानों को...
नई दिल्ली। सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के दूसरे चरण के अंतर्गत पात्र शहरी गरीब परिवारों के लिए 2.13 लाख से अधिक अतिरिक्त मकानों...
भारत-ब्रिटेन सीईटीए 15 जुलाई से होगा लागू, पीएम मोदी ने व्यापार में नई गति...
नई दिल्ली। भारत और ब्रिटेन के बीच व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौता-सीईटीए 15 जुलाई से लागू होगा। इसके साथ ही सामाजिक सुरक्षा से जुड़ा...
उद्योग मित्रों की समस्याओं का समाधान करना जिला प्रशासन की प्राथमिकताः डीएम
देहरादून। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चैहान की अध्यक्षता में आज ऋषिपर्णा सभागार, कलेक्ट्रेट में जिला उद्योग मित्र समिति की बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने...
















