22.1 C
Dehradun
Friday, April 17, 2026


spot_img

प्रदेश भर में 7 हज़ार कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया टीम में जोड़ेगी आप |Postmanindia

आम आदमी पार्टी 2022 में उत्तराखंड चुनावों को लेकर पूरी तरह चुनावी मोड में आ चुकी है. उत्तराखंड में भी केजरीवाल सदस्यता अभियान को मिले अपार सफलता को देखते हुए आप का हर कार्यकर्ता जोश से भर गया. आज आप के उपाध्यक्ष विशाल चौधरी ने प्रदेश कार्यालय में एक प्रेस वार्ता करते हुए आगामी चुनावों को देखते हुए अपनी सोशल मीडिया टीम की सूची जारी की. विशाल चौधरी ने बताया,आप के सोशल विंग की अलग अलग जिम्मेदारियां देकर आप सोशल टीम को सशक्त बनाने की कोशिश की है.

सोशल मीडिया को लीड, आसुबोध दिओरी, जबकि को लीड, चंदन जोशी, दीप प्रकाश पंत, मनीष तिवारी, नीरज फर्सवान, आकाश मोहन दीक्षित करेंगे. इसके अलावा हर डिस्ट्रिक्ट में सोशल मीडिया इंचार्ज रखे गए हैं जिससे सोशल मीडिया के जरिए सशक्त रूप से आप जनता के बीच जा सके .अल्मोड़ा से सोशल मीडिया डिस्ट्रिक्ट इंचार्ज चंद्र शेखर भट्ट ,नैनीताल से मनोज सिंह शाही, पिथौरागढ़ से अशोक पांडे, उधम सिंह नगर से आयुष मेहरोत्रा, आमिर हुसैन, बागेश्वर से भीम कुमार, चंपावत से जीवन बिष्ट, देहरादून से सत्यम भाटिया,सुधीर कुमार पंत,हरिद्वार से पुलकित गोयल, अर्जुन भंडारी, चमोली से अनुराग पोखरियाल, रुद्रप्रयाग से सुनील भट्ट, टिहरी से रोहन रावत, उत्तरकाशी से नितिन चौहान,पौड़ी से अमन रावत को बनाया गया है जो जिले में सक्रियता के साथ सोशल मीडिया के जरिए आप को मजबूत करेंगे. इसके अलावा आप ने 70 विधानसभा में भी 70 सोशल इंचार्ज नियुक्त किए हैं जिनकी सूची भी आज जारी कर दी गई .

आप उपाध्यक्ष ने कहा ,आम आदमी पार्टी का लक्ष्य है हर विधानसभा से 100 सोशल मीडिया की टीम बनाई जाएगी ताकि पूरे उत्तराखंड में 7000 सोशल टीम आर्मी आगामी चुनावों को लेकर काम करेगी.इसलिए आप AK 7000 अभियान के तहत जल्द ही पूरे प्रदेश में 7000 लोगों की टीम बनाएगी जिसमें हर विधानसभा में 100 लोगों की टीम का लक्ष्य रखा गया है.

ये भी पढ़ें: सल्ट चुनाव प्रचार में त्रिवेंद्र- बहुगुणा की एंट्री, इन दो विधायकों का लिस्ट से नाम साफ

spot_img

Related Articles

Latest Articles

परिसीमन के बाद किसी भी क्षेत्र की लोकसभा सीटें कम नहीं होंगीः गृह मंत्री...

0
नई दिल्ली। लोकसभा में आज महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने से जुड़े तीन महत्वपूर्ण विधेयक विचार और पारित करने के लिए पेश किए गए। इनमें...

पश्चिम एशिया तनाव के बीच ईंधन आपूर्ति सुचारू, सरकार ने स्थिति नियंत्रण में बताई

0
नई दिल्ली। सरकार, पश्चिम एशिया में बदलती स्थिति के बीच प्रमुख क्षेत्रों में तैयारियां और सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के प्रयास जारी रखे हुए...

लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं के लिए आरक्षण नारी शक्ति का अधिकार : प्रधानमंत्री...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि देश की पचास प्रतिशत आबादी को निर्णय लेने की प्रक्रिया में शामिल किया जाना चाहिए।...

समाज कल्याण विभाग की जनकल्याणकारी योजनाओं की विभागीय मंत्री ने की समीक्षा

0
देहरादून। प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री खजान दास ने विधान सभा स्थित सभागार कक्ष में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। मंत्री ने...

राज्यपाल ने की चारधाम यात्रा तैयारियों की समीक्षा

0
देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने गुरुवार को लोक भवन में उत्तराखण्ड चारधाम यात्रा 2026 की तैयारियों के संबंध में बैठक...