29.8 C
Dehradun
Thursday, June 18, 2026


spot_img

अभाविप की “भगवान बिरसा संदेश यात्रा“ पहुंची देहरादून राष्ट्रीय अधिवेशन स्थल

देहरादून। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय अधिवेशन में भगवान बिरसा की जन्मस्थली झारखण्ड के उलिहातु से प्रारंभ होकर विभिन्न स्थानों से होते हुए “भगवान बिरसा संदेश यात्रा“ आज देहरादून के परेड ग्राउंड में पहुंची, जहां इस यात्रा का भव्य स्वागत किया गया।
‘भगवान बिरसा संदेश यात्रा’ भगवान बिरसा की जन्मस्थली उलिहातु से प्रारंभ होकर खूंटी, चक्रधरपुर, चाइबासा, सरायकेला, रांची, जमशेदपुर, गुमला, लोहारगड़ा, लातेहार, मोदिनीनगर, गढ़वा, दुद्धीनगर, रॉबर्ट्सगंज, वाराणसी, जौनपुर, कुशभवनपुर, रायबरेली, लखनऊ, सीतापुर, बरेली, मुरादाबाद और सहारनपुर होते हुए देहरादून के ‘परेड ग्राउंड’ में आयोजित होने वाले अभाविप के 71वें राष्ट्रीय अधिवेशन के अधिवेशन स्थल ’भगवान बिरसा मुंडा नगर’ पहुंची है।
यह संदेश यात्रा युवाओं और संपूर्ण समाज को जल, जंगल और जमीन, आत्मसम्मान, सामाजिक एकता एवं राष्ट्रहित के प्रति संपूर्ण संपर्ण की प्रेरणा देगी। इस संदेश यात्रा का शुभारंभ भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली झारखंड के खूंटी जिले स्थित (उलिहातु) से 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का माल्यार्पण एवं रथ पूजन के पश्चात शुभारंभ किया गया था। भगवान बिरसा की जन्मस्थली से होते हुए अन्य प्रदेशों के 24 स्थानों में भव्य स्वागत के पश्चात यह यात्रा 71वें राष्ट्रीय अधिवेशन स्थल पर 27 नवंबर को पहुँची। यह संदेश यात्रा भारत के स्व-बोध के दिशा हेतु एक महत्वपूर्ण कदम स्थापित होगी।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

पीएम मोदी ने जी-7 शिखर सम्मेलन से अलग अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप से मुलाकात...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि होर्मुज जलडमरूमध्‍य को आवाजाही के लिए खुला रखना वैश्विक अर्थव्‍यस्‍था के लिए अत्‍यन्‍त महत्‍वपूर्ण है।...

गृह मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 की समीक्षा की

0
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में एक उच्च स्तरीय बैठक में राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन 1 9 3...

पीएम आवास योजना-शहरी के दूसरे चरण में 2.13 लाख से अधिक अतिरिक्त मकानों को...

0
नई दिल्ली। सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के दूसरे चरण के अंतर्गत पात्र शहरी गरीब परिवारों के लिए 2.13 लाख से अधिक अतिरिक्‍त मकानों...

भारत-ब्रिटेन सीईटीए 15 जुलाई से होगा लागू, पीएम मोदी ने व्यापार में नई गति...

0
नई दिल्ली। भारत और ब्रिटेन के बीच व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौता-सीईटीए 15 जुलाई से लागू होगा। इसके साथ ही सामाजिक सुरक्षा से जुड़ा...

उद्योग मित्रों की समस्याओं का समाधान करना जिला प्रशासन की प्राथमिकताः डीएम

0
देहरादून। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चैहान की अध्यक्षता में आज ऋषिपर्णा सभागार, कलेक्ट्रेट में जिला उद्योग मित्र समिति की बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने...