32.4 C
Dehradun
Wednesday, August 12, 2026


spot_img

दून पहुँचे कामेडियन सुनील ग्रोवर, स्टेंडअप कॉमेडी के साथ साझा किए सफलता के मूल मंत्र

गुत्थी और डा. गुलाटी के रोल में दिलों पे राज करने वाले एक्टर एवं स्टैण्डअप कामेडियन सुनील ग्रोवर शुक्रवार को ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी पहुँचे. यहाँ वे स्टूडेंट्स के साथ अपने अंदाज में रूबरू हुए. यूनिवर्सिटी ऑडिटोरियम में अभिनेता सुनील ग्रोवर जोरदार स्वागत किया गया. स्टैण्डअप कामेडियन सुनील ग्रोवर छात्र-छात्राओं के बीच एक्टर के बजाए एक मोटिवेटर के रूप में दिखे. उन्होंने अपने खास अंदाज में इंटरैक्शन करते हुए कहा कि लॉकडाउन के बाद वे पहली बार युवाओं के बीच प्रत्यक्ष रूप से बात-चीत कर रहे हैं.

सुनील ने अपने अनुभवों को साझा करते हुए उन्होंने बताया कि एक मुकाम तक पहुँचने में संघर्ष के साथ-साथ विफलता भी आपको आगे बढ़ना सिखाती है, किस तरह वे हरियाणा की छोटी जगह से इस मुकाम तक पहुँचे. सुनील ने कहा कि आप धैर्य और लगन के साथ जब अपनी मंजिल को देखते हैं तो सफलता जरूर मिलेगी.
अन्हार्म्ड कहा कि मुझे आज एक एक्टर के रूप में मुकाम हासिल है लेकिन शुरूआती दौर में मनोरंजन के इस चमचमाती दुनिया में कई रिजेक्शन भी मिले. टीवी ऑडिशन में चयन के बावजूद भी सेट पर समय से न पहुँचने के कारण किसी और एक्टर को रिप्लेस किया गया. लेकिन मैनें अपना हौंसला बना के रखा कि मैं अपने सपनों को ऐसे ही नहीं जाने दूंगा और मैं जोश के साथ योग्यता साबित करने के लिए मेहनत करने लगा.

उन्होंने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि मैं आप लोगों की बीच यकीन दिलाने के लिए आया हूं कि आपकी जिंदगी में भी उतार-चढ़ाव आऐंगे उनसे भागे नहीं बल्कि उनसे सीखें और अपनी जंग जारी रखें. पढ़ाई करके आप जो भी काम करना चाहते हैं उसे जुनून के साथ करें तभी आप सही मायने में अपनी खुद की जिंदगी जिएँगे. इस दौरान स्टेज में बीच-बीच में कई बार अभिनेता सुनील ग्रोवर अपने मशहूर किरदार गुत्थी और डा. गुलाटी के अंदाज में दर्शकों को हसाँते रहे. स्टैण्डअप कामेडियन सुनील ग्रोवर का स्वागत करते हुए ग्राफिक एरा एजुकेशनल ग्रुप के अध्यक्ष प्रो. कमल घनशाला ने कहा कि लॉकडाउन के लगभग दो साल बाद आज यह ऑडिटोरियम छात्र-छात्राओं के लिए खुला है और महामारी के इस दौर में सबको कुछ पल के लिए हँसने का मौका मिला.

साथ ही उन्होंने कहा कि सुनील ग्रोवर अपना काम मेहनत, जुनून और जज्बे़ से करते हैं। जिससे उन्हें आगे बढ़ने की ऊर्जा मिलती है. अपने काम और लक्ष्य के प्रति सर्मपण छात्र-छात्राओं को सुनील ग्रोवर से सीखना चाहिये.ग्राफिक एरा एजुकेशनल ग्रुप की वरिष्ठ पदाधिकारी राखी घनशाला ने सुनील ग्रोवर को स्मृति चिह्न भेंट किया और ग्राफिक एरा एजुकेशनल ग्रुप के अध्यक्ष प्रो. कमल घनशाला ने उन्हें ग्राफिक एरा हिल युनिवर्सिटी के फैशन विभाग द्वारा निर्मित उत्तराखण्डी कैप पहनाकर उन्हें सम्मानित किया. इस दौरान पर ग्राफिक एरा डीम्ड युनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. राकेश शर्मा, ग्राफिक एरा हिल युनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. संजय जसोला और वरिष्ठ पत्रकार सतीश शर्मा उपस्थित रहे. कार्यक्रम का संचालन साहिब सबलोक ने किया.

spot_img

Related Articles

Latest Articles

संसद ने पारित किया अधिकरण सुधार विधेयक

0
नई दिल्ली। संसद ने अधिकरण सुधार विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। आज राज्यसभा ने भी इसे मंजूरी दे दी। लोकसभा पहले ही इस...

संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कई मुद्दों पर विपक्ष के हंगामे के कारण...

0
नई दिल्ली। संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही विभिन्न मुद्दों पर विपक्ष के हंगामे के कारण दोपहर दो बजे तक स्थगित की गई। आज...

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अब तक 5 लाख से अधिक परिवार...

0
नई दिल्ली। सरकार ने कहा है कि फरवरी 2024 में शुरू हुई प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अब तक 5 लाख से...

मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना-2026 का जल्द होगा शुभारंभ

0
देहरादून। उत्तराखंड के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में राज्य सरकार की महत्वपूर्ण पहल ‘मुख्यमंत्री...

तमक नाला-घटना का होगा वैज्ञानिक अध्ययन, सचिव आपदा प्रबंधन ने प्रमुख वैज्ञानिक संस्थानों को...

0
देहरादून। जनपद चमोली के ज्योतिर्मठ-मलारी मोटर मार्ग स्थित तमकनाला में 10 अगस्त 2026 को अत्यधिक जलप्रवाह एवं बड़ी मात्रा में मलबा आने की घटना...