रुद्रप्रयाग। बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान अपनी महिला मित्र के साथ बाबा केदारनाथ के दर्शनों के लिए पहुंची और दो दिनों तक धाम में रहकर बाबा केदार का ध्यान लगाया। इस दौरान उन्होंने बाबा केदार का जलाभिषेक करने के साथ ही भैरवनाथ मंदिर जाकर भी पूजा-अर्चना की।
उनके केदारनाथ धाम पहुंचने से प्रशंसकों की भारी भीड़ देखने को मिली। श्रद्धालुओं ने उनसे बातचीत कर उनके साथ तस्वीरें भी ली। इसके बाद अभिनेत्री सारा रुद्रनाथ धाम गोपेश्वर के लिए रवाना हुई। बीते दिनों बॉलीवुड की प्रसिद्ध अभिनेत्री सारा अली खान केदारनाथ धाम पहुंची। यहां पहुंचने पर उन्होंने सबसे पहले बाबा केदार का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। इसके बाद वे भैरवनाथ की पूजा को पहुंची। इस दौरान उन्होंने वर्ष 2017 में केदारनाथ फिल्म की शूटिंग के दिनों को याद किया। केदारनाथ फिल्म वर्ष 2018 में रिलीज हुई थी, जिसमें सारा अली के साथ लीड रोल में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत थे, जो अब इस दुनिया में नहीं रहे। सारा अली बाबा केदारनाथ के चरणों में हर साल पहुंच रही हैं। सांय की आरती में शामिल होने के बाद बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान ने केदारनाथ के मुख्य पुजारी बागेश लिंग से मुलाकात की। उनसे काफी देर तक बातचीत की और उनका आशीर्वाद भी लिया।
सारा अली खान ने कहा कि केदारनाथ फिल्म में शूटिंग के बाद से वे लगातार केदारनाथ धाम पहुंच रही है। यहां आने के बाद उन्हें शांति की अनुभूति होती है। यहां बिताये हुए पलों को वे कभी नहीं भूल सकती। उन्होंने कहा कि बाबा केदारनाथ का धाम स्वर्ग के समान है। यहां पग-पग में भगवान शंकर निवास करते हैं। इस दौरान उनके साथ तीर्थ पुरोहित हिमांशु तिवारी भी मौजूद रहे।
केदारपुरी पहुंची अभिनेत्री सारा अली खान, बाबा केदार का लगाया ध्यान
Latest Articles
जनसंख्या वृद्धि को प्रभावी ढंग से नियंत्रित करने वाले दक्षिणी राज्यों की लोकसभा सीटें...
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि केरलम, तमिलनाडु, कर्नाटक, आन्ध्रप्रदेश, गोआ या तेलंगाना में लोकसभा की...
महिला आरक्षण बिल लागू करने के लिए संसद का बजट सत्र तीन दिन बढ़ाया...
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता नरेंद्र मोदी ने कहा है कि लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण...
पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार तेज, विधानसभा चुनाव से पहले नेताओं का जोरदार जनसंपर्क...
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार तेज हो गया है। आगामी विधानसभा चुनावों से पहले शीर्ष नेता राज्य भर में जोर-शोर से जनसंपर्क...
धामी सरकार ने सात और नेताओं को बांटे दायित्व
देहरादून। धामी सरकार ने प्रदेश में दायित्वधारियों की दूसरी सूची जारी की है। रविवार को सरकार ने सात और लोगों को दायित्व बांटे हैं।...
भारतीय सेना के जवान और गुरुद्वारा श्री हेमकुंट साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के सेवादारों ने...
देहरादून। भारतीय सेना के जवानों और गुरुद्वारा श्री हेमकुंट साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के सेवादारों ने संयुक्त रूप से गोविंदघाट से श्री हेमकुंट साहिब तक...

















